---Advertisement---

India Vs Zimbabwe: शैफाली वर्मा ने 5 छक्के लगाकर रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने 37 गेंदों पर 69 रन के तेजतर्रार पारी खेली। जिसमें में 6 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इस पारी के साथ शैफाली ने साल 2026 T20 क्रिकेट में अपने छक्कों की संख्या 52 तक पहुंचा दी और भारतीय बल्लेबाजों के बीच एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

एक साल में 52 छक्के लगाकर बनाया नया रिकॉर्ड

शैफाली वर्मा ने इस उपलब्धि के साथ भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान हरमनप्रीत कौर का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। हरमनप्रीत कौर ने साल 2018 में T20 क्रिकेट में 51 छक्के लगाए थे। अब शैफाली ने 52 छक्कों के साथ इस सूची में सबसे आगे निकल गई है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की क्षमता ने उन्हें T20 प्रारूप की प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल किया।

हरमनप्रीत कौर ने भी बल्ले से मचाया धमाल

इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 41 गेंदों पे 91 रन बनाए। जिसमें 10 चौके और पांच छक्के शामिल थे उनकी पारी ने भारतीय स्कोर को मजबूती दी और टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। शैफाली और हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए।

भारत ने 92 रन से जीता मुकाबला

216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की महिला टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष शेखर 3000 ए टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। भारत ने यह मुकाबला 92 रन से जीता। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की T20 सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सफाया कर दिया। भारतीय बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की।

शैफाली के रिकॉर्ड से भारतीय क्रिकेट को मिली नई उपलब्धि

शैफाली वर्मा का यह प्रदर्शन उनके करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियां में शामिल हो गया। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाली शैफाली लगातार अपनी आक्रामक शैली से प्रभावित कर रही है। एक कैलेंडर वर्ष में 52 छक्के लगाने की उपलब्धि उनके बल्लेबाजी की ताकत को दर्शाती हैं। वही, हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी ने भी मुकाबले को खास बना दिया दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने भारतीय महिला क्रिकेट की बल्लेबाजी क्षमता को सामने रखा।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment