UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर लगा ब्रेक, टीम से बाहर होने के बाद बोले- अब आगे बढ़ने का समय

---Advertisement---

भारतीय टी20 क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। इसके साथ ही उनकी कप्तानी को लेकर भी चर्चाए तेज हो गई है। लंबे समय तक टी20 टीम की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार ने इस फैसले पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है।

कप्तानी छोड़ने की नहीं थी उम्मीद

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि परिस्थितियां इस तरह बदल जाएगी। उनका मानना था कि वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक और अगले टी20 विश्व कप तक भारतीय टीम संभालने की दिशा में काम करेंगे। लेकिन टीम चयन के फैसले के बाद अब उन्हें अपनी भूमिका को नए नजरिए से देखने का मौका मिला है।

टीम से बाहर होने की जानकारी पहले से ही मिल गई थी।

सूर्यकुमार यादव के मुताबिक, टीम की घोषणा से कुछ दिन पहले ही चयन समिति ने उनसे बातचीत कर साफ कर दिया था। की इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उनका नाम टीम में शामिल नहीं होगा। उन्हें यह जानकारी मिलने के बाद भी उन्होंने किसी तरह की नाराज़गी जाहिर नहीं की। उनका कहना है कि चयनकर्ताओं का फैसला टीम के हित में है और उन्हें उनका सम्मान करना चाहिए।

दबाव के बीच खुद को शांत रखने की कोशिश

सूर्यकुमार यादव ने यह भी बताया कि जब वह भारतीय टीम का हिस्सा थे, तब मैचों और कप्तानी के दौरान कई तहर का दबाव रहता था। ऐसे समय में उन्होंने खुद को शांत रखने पर ध्यान दिया। हालांकि, मौजूद स्थिति उनके लिए भी अप्रत्याशित थी। टीम से बाहर होने के बावजूद उन्होंने इसे सकारात्मक तरीके से लेने की कोशिश की है।

टी20 क्रिकेट में शानदार रहा है रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 52 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 42 जीत का हिस्सा बनने के साथ अहम पारियां खेली है। उनके नाम 8 शतक भी दर्ज है। वही द्विपक्षीय टी20 सीरीज में उन्होंने भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाई है।

उनकी कप्तानी में भारत ने 9 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली, जिनमें 8 में टीम विजेता रही और एक सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई। इसके अलावा उनके नेतृत्व में भारत एशिया कप 2025 और टी20 विश्व कप 2026 जैसे बड़े खिताब भी अपने नाम किए।

अब नजर वापसी पर

सुर्खकुमार यादव के लिए टीम से बाहर होना निश्चित रूप से एक बड़ा बदलाव है, लेकिन उनके बयान से संकेत मिलता है। की वह इसे करियर का अंत नहीं बल्कि एक नया पड़ाव मान रहे है। अब उनकी कोशिश घरेलू और अन्य उपलब्ध मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान फिर अपनी ओर खींचने की होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment