---Advertisement---

USA vs UAE: अमेरिका ने 330 रन का लक्ष्य चेज कर दर्ज की शानदार जीत

ICC Cricket World Cup League 2 (2023-27) के 129 में मुकाबले में USA ने UEF को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत की। ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेले गए इस हाय-स्कोरिंग मुकाबले में UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 330 रन बनाए। जवाब में USA ने 48.5 ओवर में चार विकेट खोकर 332 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

UAE के लिए शाहदाद ने जड़ा शानदार शतक

टॉस जीतकर USA ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। UAE की शुरुआत अच्छी रही और उसके बल्लेबाजों ने स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया मुहम्मद शाहदाद ने 107 गेंदों में 114 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा तनिश सूरी ने 78 रन बनाए दोनों की परियों की बदौलत UAE ने 330 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

USA की शुरुआत अच्छी, लेकिन बीच में लगे झटके

331 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी USA को सैमित पटेल और कप्तान मोनांक पटेल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। मोनांक ने 62 गेंदों में 55 रन बनाए जिसके बाद साईतेजा मुक्कामल्ला ने 56 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि USA ने 172 रन तक चार विकेट गवा दिए थे और उसे समय मुकाबला UAE के पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा था।

मिलिंद कुमार ने पलट दिया पूरा मुकाबला

इसके बाद मिलिंद कुमार और शुभम रंजाने ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 160 रन कि नाबाद साझेदारी की। मिलिंद कुमार ने सिर्फ 84 गेंदों में 116 रन नाबाद बनाए।, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वही शुभम रंजाने ने 49 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए।

सात गेंद बाकी रहते USA ने हासिल किया लक्ष्य

मिलिंद कुमार की तूफानी पारी की बदौलत USA ने 48.5 ओवर में 332/4 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह USA ने UAE को छह विकेट से हराया और लक्ष्य के आगे निकलने के लिए सिर्फ 48.5 ओवर लिए। शानदार शतक लगाने वाले मिलिंद कुमार को Player of the Mach चुना गया।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment