---Advertisement---

“31 रन की दूरी, इतिहास की दहलीज़ पर वैभव सूर्यवंशी ! अफगानिस्तान के खिलाफ शतक ठोकते ही रचेंगे नया इतिहास”

नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर इतिहास के करीब हैं। महज 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। अब नजर इस बात पर होगी कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं और अगर वह बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। वैभव के लिए यह सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि उनके पास T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहेगा। मौजूदा रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के नाम है, जिन्होंने 20 साल 161 दिन की उम्र में T20 शतक जड़ा। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 52 गेंदों में अपना पहला T20 शतक पूरा किया

15 साल की उम्र में रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी खासियत उनकी कम उम्र के बावजूद बड़े स्तर पर आक्रामक बल्लेबाजी करने की क्षमता है। IPL 2026 में भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेलकर IPL और T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके सामने उससे भी बड़ा अवसर है। अगर वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ T20 मैच में शतक लगाते हैं, तो वह मौजूदा रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ सकते हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ कब-कब होंगे मुकाबले?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा 17 सितंबर को होगा।भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।

क्या अफगानिस्तान के खिलाफ ही पूरा होगा वैभव का यह सपना?बस 31 रन बाकी”

वैभव सूर्यवंशी ने साल 2026 में अब तक कुल 22 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 44.04 की औसत और 225.87 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 969 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक, 7 अर्धशतक, 79 चौके और 86 छक्के निकले हैं। यानी वैभव अपने कैलेंडर ईयर के 1000 रन पूरे करने से सिर्फ 31 रन दूर हैं। अगर अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में वैभव इतने रन बना लेते हैं, तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का क्लब में होगी एंट्री

2026 में अब तक ईशान किशन (38 मैचों में 1414 रन) और अभिषेक शर्मा (38 मैचों में 1077 रन) पहले ही एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा टी20 रन बना चुके हैं। अगर वैभव सूर्यवंशी भी अपने 1000 रन पूरे कर लेते हैं, तो वह इन दोनों धुरंधर बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।और वह भी अपेक्षाकृत बहुत कम मैचों में यह कारनामा करके भारत के लिए अब तक वैभव ने 6 टी20 मुकाबलों में 193 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक, 16 चौके और 14 छक्के शामिल हैं।

आगे इंतजार कर रहा है एक और बड़ा रिकॉर्ड

घरेलू उपलब्धि के अलावा वैभव सूर्यवंशी के सामने भविष्य में एक अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड को चुनौती देने का मौका भी है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ 53 गेंदों में शतक जड़कर आईसीसी के किसी पूर्ण सदस्य देश के लिए सबसे कम उम्र (20 साल 161 दिन) में टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई के नाम था, जिन्होंने 2019 में 20 साल 337 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। वैभव सूर्यवंशी फिलहाल सिर्फ 15 साल के हैं, यानी उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभी काफी समय है, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म देखकर क्रिकेट जगत को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।क्रिकेट फैंस के लिए यह सीरीज इसलिए भी खास होने वाली है क्योंकि हर पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी अपने कैलेंडर ईयर के बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंचते जाएंगे। अब देखना यह होगा कि यह युवा सितारा अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करता है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment