---Advertisement---

एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान की एंट्री, जानिए किससे होगा मुकाबला

महिला एशिया कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के मुकाबले पूरे होने के बाद सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई है। अंतिम चार में भारत,पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने जगह बनाई है। अब किताब की दौड में इन चारों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट फैंस के लिए खास बात यह है कि अब भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत लेते हैं तो, दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने हो सकती है।

भारत के सामने बांग्लादेश की चुनौती

पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 10 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होने वाला है। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला करीब रात 8 बजे शुरू होगा।

भारत ने टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने फैंस को प्रभावित किया है। भारतीय टीम की नजर अब बांग्लादेश को हराकर सीधे फाइनल में पहुंचने पर होगी हालांकि सेमीफाइनल मुकाबला होने के कारण टीम को बग्लादेश के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई से बचना होगा।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों के बीच मुकाबला होगा। यह मैच 11 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। पाकिस्तान ने ग्रुप चरण में अपने प्रदर्शन के दम पर अंतिम चार में जगह बनाई है। दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में मजबूत क्रिकेट खेली है। ऐसे में दोनों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के पास फाइनल में पहुंचने का मौका का होगा और हारने वाली टीम का एशिया कप अभियान यहीं समाप्त हो जाएगा।

फाइनल में हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

एशिया कप के समीफाइनल मुकाबलों से ज्यादा चर्चा इस बात की है। क्या फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। फिलहाल दोनों टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलें जीतने होंगे। अगर भारत 10 सितंबर को बांग्लादेश को हरा देता है। और पाकिस्तान 11 सितंबर को श्रीलंका को मात देता है। तो एशिया कप के फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबलें हमेशा से फैंस के लिए बेहद खास रहे हैं। इसलिए संभावित फाइनल को लेकर अभी से उत्साह बढ़ गया है।

कब-कब होगे मुकाबलें

एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल का कार्यक्रम क्रिकेट फैंस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 11 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 13 सितंबर 2026 को फाइनल में खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

भारत के पास खिताब जीतने का मौका

भारत टीम की कोशिश अब सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाने की होगी। टीम अगर बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करती है तो उसके पास एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए एक और मुकाबला बचेगा। वहीं पाकिस्तान भी श्रीलंका को हराकर फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगा।

ऐसे में आने वाले कुछ दिन महिला क्रिकेट के लिहाज से बेहद खास रहने वाले है। 10 सितंबर का भारत-बग्लादेश सेमीफाइनल और 11 सितंबर का पाकिस्तान-श्रीलंका सेमीफाइनल तय करेगा कि एशिया कप के फाइनल में कौन-कौन सि दो टीमें पहुंचती हैं। अगर दोनों पड़ोसी देश अपने मुकाबले जीतते हैं तो, 13 सितंबर को भारत-पाकिस्तान फाइनल क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा मुकाबला बन सकता है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment