---Advertisement---

womens asia cup : मुकाबले में टीम इंडिया का कहर, पाकिस्तान सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट

womens asia cup भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय स्पिनर्स के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 55 रन पर ऑलआउट हो गई पाकिस्तान की और से बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी का सामना नहीं कर सकी और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

शुरुआत में ही लड़खड़ाई पाकिस्तान की पारी

India Vs Pakistan: टॉस जीत कर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन यह फैसला उसके लिए भारी साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों से ही पकिस्तान पर दबाव बना दिया। स्थिति इतनी खराब रही कि पाकिस्तान ने महज 8 रन के स्कोर तक अपने 6 विकेट गवा दिए। इसके बाद भी टीम की मुश्किलें कम नहीं हुई और विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।

भारतीय स्पिनर्स ने बरसाया कहर

India Vs Pakistan: टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनी। श्री चरणी और प्रेमा रावत समेत भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारतीय गेंदबाजों ने अपने लाइन और लेंथ पर शानदार नियंत्रण रखते हुए लगातार विकेट हासिल किए।

पाकिस्तान का सबसे कम T20I स्कोर

India Vs Pakistan: पाकिस्तान की पूरी टीम 55 रन पर सिमट गई। यह पाकिस्तान महिला टीम का T20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर बताया जा रहा है। भारत की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी।

हरमनप्रीत कौर ने बनाया खास रिकॉर्ड

India Vs Pakistan: इस मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह 150 T20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनी उनके लिए भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला इस रिकॉर्ड के कारण भी खास बन गया।

भारत का पाकिस्तान पर दबदबा

India Vs Pakistan: महिला T20 क्रिकेट में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ भी रिकॉर्ड मजबूत रहा है दोनों टीमों के बीच मुकाबलो में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर लगातार अपना दबदबा बनाए रखा है। एशिया कप के इस मुकाबले में भी भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

अब निगाहें भारतीय बल्लेबाजों पर है

India Vs Pakistan: पाकिस्तान को सिर्फ 55 रन पर रोकने के बाद अब भारतीय बल्लेबाजों पर सभी की नजरे है। टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान से ज्यादा रनों का लक्षण है। और मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए उसे यह लक्ष्य हासिल करना होगा। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने टीम के लिए जीत की राह काफी आसान कर दी है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “womens asia cup : मुकाबले में टीम इंडिया का कहर, पाकिस्तान सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट”

Leave a Comment