UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

बीजेपी ने विनोद तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया,2027 चुनाव की संभालेंगे कमान

---Advertisement---

विनोद तावड़े: उतरप्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्य के लिए संगठनात्मक ओर राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तरप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फैसला

बीजेपी का यह फैसला 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है। उतरप्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा चुनावी मैदान है। और यहां पार्टी के लिए संगठन का मजबूत रखना बड़ी प्राथमिकता है। नई जिम्मेदारियों के साथ पार्टी अब बूथ स्तर से लेकर प्रदेश संगठन तक चुनावी रणनीति को और धार देने की तैयारी कर रही है।

विनोद तावड़े के अनुभव पर बीजेपी ने जताया भरोसा

विनोद तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव है। और संगठनात्मक कामकाज का लंबा अनुभव रखते है। इसके पहले भी भी बिहार और हरियाणा जैसे राज्यो में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल चुके है। चुनावी रणनीति और संगठन के स्तर पर उनके अनुभव को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें यूपी जैसे महत्वपूर्ण राज्य की कमान सौंपी है।

जगदीश पटेल को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी

विनोद तावड़े के साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को यूपी का सह-प्रभारी बनाया गया है। पटेल बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव है। दोनों नेता मिलकर प्रदेश संगठन और चुनावी तैयारियों से जुड़े कामों में केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन के बीच समन्वय की भूमिका निभाएंगे।

2027 के लिए चुनावी मोड़ में बीजेपी

बीजेपी की नई नियुक्तियों को पार्टी के चुनावी मोड़ में आने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। एक दिन पहले नितिन नबीन ने अपनी राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें कई नेताओं को अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई है। इसके बाद यूपी के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा से साफ है। की 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अब तेजी दी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment