UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

मुरादाबाद में चार लोगों की जान लेने वाले तेंदुए का आतंक

---Advertisement---

मुरादाबाद में तेंदुए के लगातार हमलों से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है। कि तेंदुए के हमले में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत है। लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से बच रहे है और खेतों और सुनसान इलाकों में जाने को लेकर भी सावधानी बरत रहे है।

चार लोगों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

मुरादाबाद में तेंदुए के हमलों में चार लोगों की मौत के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है। उसके संभावित ठिकानों और आवाजाही वाले क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। ग्रामीणों को भी तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया है।

तेंदुआ दिखे तो गोली मार दो

मुरादाबाद में हालातों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए है। तेंदुआ दिखाई देने पर उसे काबू करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की निर्देश दिए गए है। इसी कार्रवाई को लेकर इलाके में “शूट एट साइट” कानून आदेश की चर्चा है। हालांकि, ऐसे आदेश की सटीक कानूनी स्थिति संबंधित प्रशासनिक आदेश और वन विभाग की अनुमति पर निर्भर करती है।

ग्रामीणों में डर, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

तेंदुए के आतंक का असर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ रहा है। लोग बच्चों और बुजुर्गों को अकेला बाहर भेजने से बच रहे है। खेतों में काम करने वाले में भी डर बना हुआ है। कई जगह लोग समूह से बाहर निकल रहे है। ताकि तेंदुए के संभावित हमले से बचा जा सके।

वन विभाग की टीम के रही है तलाश

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार अभियान चला रही है। संभावित इलाकों में निगरानी की जा रही है। और तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर लोगों को सुरक्षित किया जाए।

लोगों को अब राहत की उम्मीद

चार लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों की सबसे बड़ी मांग तेंदुए से जल्द निजात दिलाने की है। पुलिस और वन विभाग की कार्रवाई तेज होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही तेंदुआ पकड़ा जाएगा और इलाके में फिर से सामान्य स्थिति लौटेगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाओं पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध सूचना तुरंत अधिकारियों को देने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment