UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

प्रयागराज फव्वारा चौराहा का बदलेगा स्वरूप, 25 लाख रुपये होंगे खर्च

25 लाख में बदलेगा प्रयागराज के मम्फोर्डगंज में स्थित फव्वारा चौराहा का स्वरूप।

---Advertisement---

प्रयागराज फव्वारा चौराहा : प्रयागराज के मम्फोर्डगंज में स्थित फव्वारा चौराहे को नए अंदाज में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 25 लाख रुपये की लागत से चौराहे को ठीक और नया रूप दिया जाएगा। काम शुरू होने से पहले पार्षद विजय विश्वास रावत ने भूमि पूजन किया। चौराहे को आकर्षक बनाने के लिए राजस्थान से पत्थर मंगाए गए हैं और इसे दीपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

दीपावली से पहले बदलेगा प्रयागराज फव्वारा चौराहा

मम्फोर्डगंज के पार्षद विजय विश्वास रावत ने चौराहे का भूमि पूजन करने के बाद बताया कि, काम को दीपावली से पहले पूरा करने की योजना है। यानी आने वाले त्योहारों के दौरान यहां आने-जाने वाले लोगों को चौराहे का नया रूप देखने को मिल सकता है। अभी फव्वारा चौराहा की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है। चौराहा पूरा टूटा-फूटा है, जिसे ठीक करने व नया रूप देने की जरूरत है।

राजस्थान से आएगा खास पत्थर

फव्वारा चौराहे को नया बनाने के लिए खास पत्थर राजस्थान से मंगाए जा रहे है। चौराहा को सामान्य तरीके से तैयार नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे बहुत ही आकर्षित बनाया जाएगा। इन पत्थरों से चौराहे की बाउंड्री बनाई जाएगी। फव्वारा चौराहा का डिजाइन को लेकर एक मॉडल भी सामने आया है, जिसमें फव्वारे और आसपास के हिस्से को सजाने की योजना दिखाई गई है। जिससे फव्वारा चौराहा की खूबसूरती को और बढ़ाया जाएगा।

एक साल के बाद अब भूमि पूजन

फव्वारा चौराहे को बेहतर और भव्य बनाने के लिए इलाहाबाद उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी करीब एक साल से प्रयास कर रहे थे। 1 साल बाद अब भूमि पूजन हो गया, जिसमे क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे। इनमें संजय श्रीवास्तव, संजीव कांत पांडेय, विमल गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, केशव सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, मलय पाठक, मनोज पासी, दीपक रावत, विनोद त्रिपाठी, कृष्णकांत दुबे और रविशंकर द्विवेदी समेत अन्य लोग शामिल रहे।

25 लाख में क्या बदलेगा?

फिलहाल सामने आई जानकारी में मुख्य रूप से चौराहे को एक नया रूप दिया जाएगा और जो अभी चौराहे में कमियां थी जैसे कि फव्वारा अच्छे से काम न करना, उसकी बाउंड्री टूटी हुई व अच्छे से भी होना वो सब को ठीक किया जाएगा। सामने आए मॉडल में फव्वारे के आसपास सजावटी ढांचा, हरियाली और बैठने जैसी जगहों वाला डिजाइन दिखाई देता है। जिससे फव्वारा चौराहा को और भी सुंदर बनाया जाएगा। फव्वारा चौराहा मम्फोर्डगंज का जाना-पहचाना स्थान है। पुराने रिकॉर्ड में भी इस जगह का स्थानीय सुविधाओं और आवाजाही के संदर्भ में उल्लेख मिलता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment