---Advertisement---

प्रयागराज बारिश: बारिश ने बिगाड़े हालात, नालों से बाहर आया घर का सामान

प्रयागराज: प्रयागराज में हो रहे लगातार बारिश के वजह से पूरा शहर का हाल खराब हुआ है। शहर में हो रहे बाढ़ जैसी स्थिति और 10 मिनट के ही बारिश से शहर के ड्रेनेज सिस्टम का हाल खराब हो जाता है। लगातार बारिश होने के वजह से शहर के कई इलाको में जलभराव की स्तिथि बनी हुई है। जिसमें नालों से घरेलू सामान निकलकर सड़कों पर आने के मामले भी सामने आए हैं। जलभराव के बीच नालों और निचले इलाकों से घरेलू सामान बहकर सड़कों पर आने की तस्वीरें सामने आई हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और सड़क पर जमा पानी में सामान भी दिखाई दे रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और सड़क पर जमा पानी में सामान भी दिखाई दे रहा है।

DM ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा

प्रयागराज के स्थिति को देखते हुए प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों को जलभराव वाले इलाकों और निचली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही, बारिश के दौरान जरूरी काम न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। उन्होंने वीडियो बनाकर लोगों से अपिल की उन्होंने बताया कि ड्रेन्स को क्लियर कर दिया गया है, लेकिन एक आश्चर्यजनक बात सामने आ रही है. पानी बहने वाले नालों से बड़े-बड़े गद्दे और बाल्टी जैसे घरेलू सामान मिल रहे हैं, जो नालों में फंसे हुए हैं।

बारिश ने बढ़ाई शहर की परेशानी

प्रयागराज में बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की समस्या सामने आ रही है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित है और स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के काम में परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन की टीमें जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने में जुटी हैं। यहां तक हाईकोर्ट ने भी फटकार लगाई कि आखिर क्यों नहीं पहले से ही ये सब कदम उठाए।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment