UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय को राहत, SIT रिपोर्ट में नहीं आया नाम

---Advertisement---

राम मंदिर: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित मामले में चंपत राय को बड़ी राहत मिली है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम यानि SIT की अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय और ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा का नाम शामिल नहीं होने की जानकारी सामने आई है। इससे इस मामले में दोनों को लेकर चल रही चर्चाओं में फिलहाल विराम लगा है।

कैसे सामने आया था,मामला

राम मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर कथित गड़बड़ी और चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू की थी। मंदिर से जुड़े चढ़ावे की गिनती और उसके रखरखाव को लेकर सवाल उठे इसके बाद कई लोगों से पूछताछ की गई और जांच को आगे बढ़ाया गया।

SIT ने की मामले की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम ने अलग-अलग पहलुओं में जांच की। जांच के दौरान ट्रस्ट से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई और उपलब्ध रिकॉर्ड की पड़ताल की गई। इसी जांच के बाद SIT ने अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों ओर ट्रस्ट को सौंप दी।

चंपत राय की क्या थी भूमिका

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के दौरान चंपत राय का नाम चर्चा में आया था। मामले को लेकर उनसे पूछताछ की गई और जांच टीम ने उनके पक्ष को समझने की कोशिश की चंपत राय ने जांच में सहयोग किया। इसके बाद SIT ने मामले से जुड़े दस्तावेजो बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की। अब SIT की अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय का नाम आरोपिक तौर पर शामिल नहीं किया जाने की जानकारी सामने आई है। इससे चंपत राय को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर कानूनी प्रक्रिया अभी भी जारी रह सकती है। और अंतिम स्थिति संबंधित अधिकारियों की कार्यवाही पर निर्भर करेगी।

अयोध्या के लोगों ने क्या कहा

SIT रिपोर्ट सामने आने के बाद अयोध्या में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग रिपोर्ट को चंपत राय के लिए राहत मान रहे है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि राम मंदिर से जुड़े किसी भी कार्य में पूरी पारदर्शिता जरूरी है। लोगो की नज़र अब मामले में आगे होने वाली आधिकारिक कार्रवाई पर है।

आगे क्या होगा

SIT की रिपोर्ट के बाद अब मामले में आगे कार्रवाई जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर होगी। चंपत राय का नाम अंतिम रिपोर्ट में नहीं होने से उनके खिलाफ इस मामले में लगाए जा रहे आरोपों को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हुई है। हालांकि, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर और आरोपों पर कानूनी प्रक्रिया आगे जारी रह सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment