UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

नेपाल में तबाही,105 भारतीय समेत, 384 लोग लापता,9 की मौत

नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड, 105 भारतीयों समेत 384 पर्यटक लापता
---Advertisement---

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लूड ने बड़े पैमाने पर तबाई मचा दी है । नेपाल पर्यटन बोर्ड की सूचना में अनुसार 384 यात्रियों का अब तक पता नहीं चल पाया है। जिसमें से 105 भारतीय नागरिक शामिल है। राहत और बचाव अभियान जारी है लापता लोगों की तलाश जारी है

नेपाल 26 अगस्त बुधवार को हिमालयी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। सबसे जदा असर चीन, नेपाल सीमा से लगे रसुवा जिले में दिखाई दिया । भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सड़के, पुल, घर और बिलजी से जुड़े कई बुनियादी ढांचा बुरी तरह नष्ट हो हुआ है।

105 भारतीय समेत 384 यात्री लापता

नेपाल पर्यटन बोर्ड की शुरुआत जानकारी के मुताबिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 384 यात्रियों के लापता होने की सूचना है। विदेशी नागरिकों में सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की है । 105 भारतीय नागरिकों को लापता होने की जानकारी प्राप्त हुई है

लापता विदेशी यात्रियों मे भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, और नीदरलैंड समेत कई देशों के नागरिक शामिल है पर्यटन बोर्ड ने साफ किया है कि यह प्रारंभिक सूची है और इसका सत्यापन अभी जारी है, इसलिए इसलिए इसे अंतिम आकड़ा नहीं माना जाना चाहिए।

इसके अलावा रसुवा में नेपाल पुलिस के 26 जवान और सशस्त्र पुलिस बल के 7 जवान भी लापता बताए गए हैं। नेपाल सेना ने प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर और आपदा राहत दल भेजे हैं। हालांकि तेज बहाव और खराब परिस्थितियों के कारण कई जगहों पर बचाव अभियान मुश्किल बना हुआ है.

अब तक 9 लोगों कि गई जान

बाढ़ के कारण नेपाल के नुवाकोट और धादिंग जिलों में भी भारी नुकसान हुआ है। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में मृतकों की संख्या 9 तक पहुंचने की जानकारी दी गई। राहत एवं बचाव के दौरान और शव मिलने की आशंका जताई जा रही है

भारत ने भी बड़ी चिंता, यूपी बिहार में अलर्ट

नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ को लेकर भारत में भी चिंता बढ़ गई है। नेपाल से आने वाली नदियों के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।बिहार प्रशासन ने लोगों से गंडक नदी और निचले इलाकों के पास अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी नदी के जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

नेपाल में हेल्पलाइन नंबरजारी किया है

लापता यात्रियों और उनके परिवारों की मदद के लिए नेपाल पर्यटन बोर्ड ने ये नम्बर जारी किया है

Toll free – 1234

Hotline- 1144

Tourist police- 9851289445

पर्यटन बोर्ड ने यात्रियों और परिवारों से अपील की है कि घबराने न बजाये अधिकारियों जानकारी पर भरोसा और स्थानीय प्रशासन, पुलिस ट्रैवल एजेंसी या गाइड के संपर्क में रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “नेपाल में तबाही,105 भारतीय समेत, 384 लोग लापता,9 की मौत”

Leave a Comment