UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, बड़े पर्दे पर फिर लौटे कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया

---Advertisement---

मुंबई: ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु एक बार फिर अपने चर्चित किरदारों में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में सत्ता, बदले, हिंसा और ‘गद्दी’ की लड़ाई को पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर दिखाया गया है।

बड़े पर्दे पर होगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ पहली बार इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी को ओटीटी से सिनेमाघरों तक लेकर जा रही है। फिल्म में कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित के रूप में अली फजल और मुन्ना त्रिपाठी के रूप में दिव्येंदु की वापसी हुई है।

ट्रेलर में मिर्जापुर की दुनिया का वही पुराना सत्ता संघर्ष दिखाई देता है, लेकिन इस बार कहानी का पैमाना और एक्शन कहीं ज्यादा बड़ा नजर आ रहा है। खून-खराबा, धमाकेदार एक्शन और तीखे डायलॉग्स फिल्म के ट्रेलर की खास झलकियां हैं।

नजर आ रहा है। खून-खराबा, धमाकेदार एक्शन और तीखे डायलॉग्स फिल्म के ट्रेलर की खास झलकियां हैं।

मुन्ना भैया की वापसी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

ट्रेलर की सबसे बड़ी चर्चा मुन्ना भैया की वापसी को लेकर है। सोशल मीडिया पर फैंस इस कमबैक को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान समेत कुछ नए चेहरे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फैंस को क्या मिलेगा?

ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में ‘मिर्जापुर’ की पहचान बने पावर, क्राइम, बदला, गैंगवार और गद्दी की जंग को बड़े सिनेमाई स्तर पर पेश किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि छोटे पर्दे पर लोकप्रिय हुई यह कहानी सिनेमाघरों में दर्शकों पर कितना असर छोड़ती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment