---Advertisement---

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीनों शूटरों को वापस कोटा लाई पुलिस, जानिए पूरी खबर

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मुंबई ले जा रही पुलिस टीम सुरक्षा संबंधी आशंकाओं के चलते वापस राजस्थान के कोटा लौट आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस टीम को रास्ते में पीछा किए जाने का शक हुआ, जिसके बाद रात में आरोपियों को मुंबई ले जाने का फैसला टाल दिया गया। फिलहाल तीनों आरोपियों को कोटा के रेलवे थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।

सुरक्षा कारणों से पुलिस ने बदला फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसान, मुंबई की टीम तीनों आरोपियों को लेकर कोटा से रवाना हुई थी, लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद सुरक्षा को लेकर आशंका पैदा हुई। इसके बाद टीम ने आगे बढ़ने के बजाय वापस लौटने का का निर्णय लिया। पुलिस आरोपियों को मुंबई ले जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई के रही है।

थाने के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसान, मुंबई पुलिस की टीम तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई जा रही थी, लेकिन सुरक्षा संबधी आशंकाओं के चलते रास्ते से वापस कोटा लौटने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि टीम को पीछा किए जाने का संदेश हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने जोखिम लेने के बजाय आरोपियों को वापस लाना उचित समझा। अब रात में उन्हें मुंबई ले जाने की योजना टाल दी गई है। आरोपियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस आवश्यक इंतजाम कर रही है। आगे की कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के फैसले के आधार पर की जाएगी।

कोटा रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए थे तीनों आरोपी

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और उनके भागने के रास्ते से जुड़े सुरागों की मदद ली गई। मुंबई और कोटा पुलिस की संयुक्त करवाई में तीनों संदिग्धों को कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुंबई से निकलकर सूरत के रास्ते राजस्थान पहुँचे थे।

कोर्ट से मिली 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड

तीनों आरोपियों को कोटा में न्यायिक अधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद मुंबई पुलिस को उन्हें मुंबई ले जाकर जांच करने के लिए 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली। मेडिकल जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपियों को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया था। हालांकि, सुरक्षा संबंधी आशंकाओं के चलते उन्हें ले जा रही टीम वापस कोटा लौट आई।

फायरिंग मामले की जांच जारी

यह मामला मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से जुड़े हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान, उनके कथित मकसद और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की शुरू की। अब मुंबई पुलिस की जांच में आरोपियों से पूछताछ और घटना के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाना हम होगा। मामले में आरोपियों की भूमिका और अन्य संभावित कड़ियों की पुष्टि जांच के आधार पर की जाएगी।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment