UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

फूलपुर – प्रयागराज की बेटी सचिता का बड़ा मुकाम, हार्वर्ड कॉलेज सम्मेलन के लिए हुआ चयन

---Advertisement---

फूलपुर प्रयागराज क्षेत्र की बेटी सचिता ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सचिता का चयन हार्वर्ड कॉलेज से जुड़े HPAIR (hardvard project for Asian and international relations) के अतंर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रखेगी अपनी बात

HPAIR एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच है। जहाँ एशिया ओर दुनिया के अलग अलग हिस्सों से युवा प्रतिभागी एक साथ आते है। सम्मेलन में वैश्विक और समसामयिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाता है। ऐसे मंच के लिए सचिता का चयन उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

फूलपुर और प्रयागराज का बढ़ाया गौरव

सचिता की सफलता से फूलपुर और प्रयागराज का भी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा है। उनकी उपलब्धि को लेकर परिवार, परिचितों और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है लोगो का कहना है कि सचिता ने अपनी मेहनत से युवाओं के सामने मिसाल पेश की है।

सचिता युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

सचिता की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से मिलकर बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं लगातर मेहनत, बेहतर शिक्षा और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। हार्वर्ड कॉलेज से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए चयन सचिता के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस उपलब्धि से उन्हें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले प्रतिभाशाली युवाओं के साथ संवाद विचार साझा करने का अवसर मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment