---Advertisement---

India women Vs Zimbabwe women: शेफाली वर्मा की तूफानी पारी से भारत की बड़ी जीत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार, 18 अक्टूबर को रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 अंतरर्राष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया। इस जीत के साथ भारत ने तीनों मैचों की T20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

जिम्बाब्वे की टीम 102 रन ही बना सकी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की महिला टीम निर्धारित 20 ओवर 8 विकेट खोकर 102 रन बना सकी। चिपो मुगेरी- तिरिपानो ने 32 गेंदों पर 34 रन बनाए, जबकि जोसेफिन ने 35 गेंदों में 27 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

निकी प्रसाद की गेंदबाजी ने बनाया दबाव

भारत की ओर से निकी प्रसाद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में केवल 7 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा क्रांति गौड़, अरूंधति रेड्डी, श्री चरणी और अन्य भारतीय गेंदबाजों ने भी जिम्बाब्वे की पारी को सीमित रखने में योगदान दिया। 103 रन का लक्ष्य भारतीय बल्लेबाजों के लिए आसान साबित हुआ।

शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शेफाली वर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए केवल 25 गेंदों पर 55 रन बनाए। उनकी पारी ने भारतीय टीम को शुरुआत से ही मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। शेफाली वर्मा ने अपनी पारी में चौके और छक्के लगाकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। इस प्रदर्शन के साथ उन्हें महिला T20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में एक केलेंडर वर्ष में नौवीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

स्मृति मंधाना ने छक्के के साथ दिलाई जीत

भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच पहले विकेट के लिए 96 रन की शानदार साझेदारी हुई। भारत ने 8.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 104 रब बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब भारतीय टीम की नजर 20 अक्टूबर को होने वाले तीसरे और अंतिम T20 मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment