दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर को गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में शुरू हुआ हालांकि, पहले दिन बारिश ने खेल का मजा किरकिरा कर दिया। मौसम खराब होने के करण मुकाबला समय पर शुरू नहीं हो सका और मैदान की स्थिति में सुधार का इंतजार करना पड़ा लगातार रुकावटों के चलते पहले सत्र में बहुत कम क्रिकेट खेला जा सका।
पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बादलों के घिरे मौसम और पिच पर मौजूद नमी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया। टीम में अनुभवी स्पिनर नाथन लायन की जगह स्कॉट बोलैंड को शामिल किया गया। जिससे ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत हुआ।
दक्षिण अफ्रीका की टीम में हुए तीन बदलाव
पहले टेस्ट में हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। कगीसो रबाडा की वापसी से टीम के गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिली, जबकि मैथ्यू ब्रिट्जके को भी मौका दिया गया। मार्केस एकरमैन ने इस मुकाबले के जरिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और एडेन मार्करम के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे। टीम का लक्ष्य इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करके सीरीज में वापसी करना है।
मार्करम और एकरमैन ने संभाली पारी
बारिश से प्रभावित शुरुआत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी शुरू की। एडेन मार्करम ने शुरुआती ओवरों में 10 रन बनाए, जबकि टेस्ट पर्दापण के रहे मार्केस एकरमैन ने अपना पहला रन हासिल किया। बारिश के कारण खेल दोबारा रोकना पड़ा। उपलब्ध पहले दिन की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका ने 5.3 ओवर में बिना विकेट खोए 11 रन बनाए।
पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की थी बड़ी जीत
इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में खेले गए। पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। ऐसे में दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के लिए बेहद अहम है। मेजबान टीम की कोशिश सीरीज बराबर करने की होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की नजर जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर है। अब मुकाबले की दिशा काफी हद तक मौसम, पिच और दोनों टीमों के प्रदर्शन पे निर्भर करेगी।










