UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

प्रयागराज में 24 घंटे में 115MM बारिश, शहर में जलभराव से बिगड़ते हालात

---Advertisement---

प्रयागराज बारिश: प्रयागराज ने पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर लगातार तेज बारिश हो रही है। जिसने शहर की व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। करीब 115 MM बारिश रिकॉर्ड होने के बाद कई प्रमुख इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया है। और जगह-जगह जलभराव की स्तिथि बन गई है। बारिश के कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

करेली की गलियों से लेकर घरों तक पहुँचा पानी

करेली की कई बस्तियों और गलियों में बारिश का पानी काफी फीट तक भर गया है। निचले इलाकों के साथ-साथ कुछ घरों के आस-पास भी जलभराव हो गया है। जिसके कारण लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है। जलभराव के कारण पैदल चलने के साथ-साथ दो पहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।

जॉर्ज टाउन, सिविल लाइंस समेत कई इलाके प्रभावित

जॉर्ज टाउन, सिविल लाइंस, निरंजन डॉट पुल, नया बस अड्डा और गोविंदपुर समेत कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। जॉर्ज टाउन थाना परिसर में भी पानी भरने से पुलिसकर्मियों को परेशानी हुई। कई सड़को पर पानी जमा होने से यातायात रफ्तार धीमी पड़ गई है। लगातार बारिश के कारण शहर के सामान्य जन-जीवन पर भी असर पड़ा है। कई जगह लोग ज़रूरी काम से निकलने के लिए भी परेशान हो रहे है। जबकि जलभराव वाले क्षेत्र में स्थानीय लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। प्रशासन और नगर निगम की टीमें जल निकासी के लिए लगातार काम कर रही है।

स्कूल बंद, प्रशासन की बढ़ी चिंता

भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए प्रयागराज में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। मौसम खराब रहने की स्थिति में प्रशासन की नज़र निचले इलाकों पर बनी हुई है। लोगो से जलभराव वाले रास्तों पर अनावश्यक जाने से बचने और मौसम संबंधी अपडेट रखने की अपील की गई है। भारी बारिश के चलते लोग काफी परेशान है। और स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ रहा है।

हाईकोर्ट ने भी लिया संज्ञान

प्रयागराज में जलभराव की गंभीर स्थिति के बीच हाईकोर्ट ने भी मामले का संज्ञान लिया है। लगातार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। अब प्रशासन के सामने पानी की जल्द निकासी करने और प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाने की बड़ी चुनौती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment