UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

बारिश में डूबे प्रयागराज के कई इलाके, हाईकोर्ट में मचा हलचल

---Advertisement---

प्रयागराज: प्रयागराज में हो रही लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या को लेकर, इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी मामला पहुंच गया है। सड़कों पर पानी भरने की वजह से लोगों को हो रही है परेशानी, जिससे लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर में यह समस्या लगातार बनी हुई है। हाईकोर्ट ने प्रशासन से पूछा कि बारिश से पहले जलभराव रोकने के लिए जरूरी इंतजाम क्यों नहीं किए गए। क्योंकि यह हर साल ही होता है और इस साल बाढ़ आने से पहले ही प्रयागराज जलभराव की समस्या से जूझ रहा है।

हाईकोर्ट ने इस मामले पर लिया स्वत: संज्ञान

मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खुद ही इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका(PIL) दर्ज की। जस्टिस अजीत कुमार और जस्टिस गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने इस मामले को जनहित याचिका के रूप में दर्ज किया। कोर्ट ने शहर में जलभराव को लेकर जिला प्रशासन से जवाब मांगा है। लगातार हो रही बारिश के चलते केवल लोग ही नहीं बल्कि न्यायाधीशों को भी परेशानी हो रही है। जलभराव का असर इतना रहा कि न्यायाधीशों को भी हाईकोर्ट पहुंचने में परेशानी हुई और इसके चलते अदालत की कार्यवाही शुरू होने में देरी हुई।

हाईकोर्ट “पहले से इंतजाम क्यों नहीं किए गए?”

इस मामले पे हो रहे सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस बात पर सवाल उठाया कि बारिश के मौसम को देखते हुए जलभराव रोकने के लिए पहले से जरूरी कदम क्यों नहीं उठाए गए। कोर्ट ने अधिकारियों से यह बताने को कहा कि निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति से निपटने के लिए क्या तैयारी की गई थी। कोर्ट ने प्रयागराज के जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। दोनों अधिकारियों से पूछा गया है कि शहर के निचले इलाकों में जलभराव रोकने के लिए पहले से पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

बारिश को देखते हुए स्कूल बंद, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

प्रयागराज में तेज बारिश और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए 18 अगस्त को सभी स्कूल बंद रहे। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ प्रभावित और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही, आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने और बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों को नदी के किनारे जाने से बचने और गरज-चमक के दौरान बिजली के उपकरणों को बंद रखने की भी सलाह दी है और लोगो को सतर्क रहने को कहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “बारिश में डूबे प्रयागराज के कई इलाके, हाईकोर्ट में मचा हलचल”

Leave a Comment