UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की हत्या

---Advertisement---

लखनऊ: उतरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन गोमतीनगर इलाके में बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा की हत्या का मामला सामने आया है। दिव्या ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यकर्ता थी। और पत्रकार एवं यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और फॉरेसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या से लखनऊ में सनसनी

प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की हत्या की खबर से लखनऊ में सनसनी फैल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्या मिश्रा बैंक से बहार थी। तभी उनके पति मानस बाजपेई वहां पहुंचते है। दोनों के बीच बातचीत के बाद यह घटना हुई है। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दिव्या मिश्रा को मृत घोषित कर दिया।

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या मिश्रा और उनके पति मानस बाजपेई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। और तलाक का मामला भी अदालत में विचाराधीन था। घटना के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। आस-पास लगे CCTV कैमरों और अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने पुलिस से मांगी थी मदद

यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन पर हमले की जानकारी मिलने के बाद पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की थी। और उन्होंने पुलिस से मदद की अपील की थी घटना के बाद परिवार ओर परिचितों में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की परिस्थितियों और घटना की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment