चंदौली: उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के किरहिरा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। कुएं में खराब पड़ा सबमर्सिबल पंप निकालने के लिए नीचे उतरे लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतकों के परिवारों में मातम छा गया स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।
सबमर्सिबल निकलने कुएं में उतरे थे लोग
जानकारी के मुताबिक, किरहिरा गांव में एक कुएं में काफी समय से सबमर्सिबल पंप खराब पड़ा हुआ था। शनिवार को उसे बाहर निकालने के लिए लोग कुएं के अंदर उतरे। कुएं की गहराई में पहुंचने के बाद अचानक जहरीली गैस का असर होने लगा और लोग बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव की कोशिश शुरू कर दी।
तीन लोगों की मौत
हादसे में जमाल, तौकीर,आलम और वारिस अली की मौत की जानकारी सामने आई है। वही शमशेर नाम के व्यक्ति को अचेत अवस्था में बहार निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया कुछ रिपोर्टों ने प्रभावित लोगों की सख्या में अंतर है। इसलिए घायल व्यक्तियों की अंतिम सख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। चकिया क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर कुएं के अंदर जहरीली गैस की मौजूदगी को हादसे की वजह माना जा रहा है। लेकिन गैस के प्रकार और मौत के वास्तविक कारणों की वजह पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
गांव में छाया मातम, और सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर से किरहीरा गांव में शोक का माहौल है। इस घटना ने गहरे या लंबे समय से बंद कुओं में बिना सुरक्षा और जांच के उतरने के खतरे को भी सामने ला दिया। मामले की जांच जारी है। और प्रशासन की ओर से हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल महत्वपूर्ण बात यह है कि मृतकों की संख्या की पुष्टि हो चुकी है,जबकि घायल व्यक्तियों के इलाज और जान से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार है।











