UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

Kannauj Expressway पर Brezza से 15 करोड़ का सोना बरामद, अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

---Advertisement---

Kannauj Expressway : कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे के बाद करोड़ो रूपय के सोने की बरामदगी से हड़कंप मच गया। तालग्राम थाना क्षेत्र में एक Brezza कार की पुलिस के वाहन से टक्कर के बाद तलाशी ली गई, जिसमें से करीब 10 किलो 26 ग्राम 24 कैरेट सोना मिला। पुलिस के मुताबिक सोने की अनुमानित क़ीमत करीब 15.39 करोड़ रूपय है।

पुलिस वाहन से टक्कर के बाद खुला मामला

घटना 22 अगस्त की रात की बताई जा रही है। पुलिस टीम कावड़ ड्यूटी और चेकिंग के बाद लोट रही थी। तभी एक्सप्रेसवे पर Brezza कार ने पुलिस के सरकारी वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली गई और कार में मौजूद दो लोगों से पूछताछ की गई। जिनकी पहचान महाराजगंज निवासी संदीप जायसवाल और नेपाल निवासी सरोज पंत के रूप में हुई है।

बैग से मिले सोने के 10 बिस्कुट

Kannauj Expressway पर तालाशी के दौरान कार में एक बैग से पीली धातु की 10 ईंटे बरामद हुई। SBI के अधिकृत गोल्ड मूल्यकंनकर्ता से जांच कराने पर इन्हें 24 कैरेट सोना बताया गया। पुलिस के अनुसार कुल वजन 10. 026 किलोग्राम था। इसकी बाजार कीमत लगभग 15 करोड़ 39 लाख रूपय आंकी गई है। दोनों लोगों से सोने से जुड़े वैध दस्तावेज माँगे गए, लेकिन पुलिस के मुताबिक वे जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

GST और कस्टम विभाग कर रहे है जांच

इतनी बड़ी मात्रा में सोना मिलने के बाद पुलिस ने GST और कस्टम विभाग को सूचना दी। अधिकारियों की जांच में इस बात की भी पड़ताल की जा रही है। कि सोना कहां से आया था और कहां पहुंचाया जाना था। रिपोर्टों में इसे संभावित तस्करी से जोड़कर भी जांच किये जाने की बात भी सामने आई है, हालांकि मामले की अंतिम तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी। बरामद सोना नियमानुसार कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।

अखिलेश यादव ने पुलिस की मंशा पर उठाए सवाल

इस मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि बरामदगी को लेकर पुलिस के बताए गए आंकड़ों और सामने आ रहे दावों में अंतर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अखिलेश यादव ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग के संकेत दिए है। हालांकि पुलिस की ओर से अधिकारित रूप से 10.026 किलोग्राम सोना बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment