UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

जयपुर में NEET PG परीक्षा के दौरान बिजली गुल, परीक्षा केंद्र व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवाल

---Advertisement---

जयपुर में NEET PG परीक्षा के दौरान उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब परीक्षा केंद्र पर अचानक बिजली गुल हो गई। परिक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थियों के सामने अचानक आई इस परेशानी से परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। कई अभ्यार्थियों ने मौके पर नाराजगी जाहिर की।

बिजली जाने से परीक्षा प्रभावित होने के आरोप

अभ्यर्थियों का आरोप है। कि बिजली गुल होने के बाद परीक्षा केंद्र का माहौल प्रभावित हुआ। परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण प्रकिया के बीच बिजली की समस्या सामने आने से परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अभ्यार्थियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं और वैकल्पिक इंतजामों को लेकर सवाल उठाए।

केंद्र के बाहर बढ़ी हलचल

जयपुर में इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यार्थियों में नाराज़गी देखने को मिली। कुछ परीक्षार्थियों ने व्यवस्था को लेकर विरोध जताया और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब की मांग की। उनका कहना था कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए बिजली और बैकअप जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित होनी चाहिए थी।

NEET PG परीक्षा में व्यवस्था पर सवाल

NEET PG जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में तकनीकी या बिजली संबंधी समस्या अभ्यार्थियों के लिए गंभीर परेशानी बन सकती है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की बाधा से परीक्षार्थियों की एकाग्रता और परीक्षा प्रकिया प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसलिए सभी व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि अभ्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

अब व्यवस्था पर मांगी जा रही स्पष्टता

जयपुर की इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिजली गुल होने की स्थिति में परीक्षा केंद्र पर क्या वैकल्पिक व्यवस्था मौजूद थी। और अभ्यार्थियों की परेशानी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए गए। मामले को लेकर संबंधित परीक्षा प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment