Apple के सस्ते MacBook Neo के बाद बजट लैपटॉप बाजार में मुकाबला तेज हो गया है। चीन की कंपनी CHUWI ने UniBook नाम का नया लैपटॉप बनाया है, जिसकी शुरुआती कीमत 449 डॉलर रखी गई है। Apple ने मार्च 2026 में MacBook Neo को भारत में 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसके बाद Windows लैपटॉप बनाने वाली कंपनियां भी कम कीमत वाले मॉडल पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। और अब चीन में बना CHUWI का UniBook इन सबमे सस्ती है।
UniBook में क्या खास है?
चीन की कम्पनी CHUWI ने UniBook में Intel Core 3 304 प्रोसेसर दिया गया है। यह Intel की नई Wildcat Lake सीरीज पर आधारित है और 18nm नहीं, बल्कि कंपनी के मुताबिक Intel 18A प्रोसेस पर बना है। प्रोसेसर में 5 कोर और 5 थ्रेड हैं और इसकी अधिकतम टर्बो स्पीड 4.3GHz तक जाती है।
14 इंच की स्क्रीन और हल्का डिजाइन
लैपटॉप में 14 इंच का 1920×1200 IPS डिस्प्ले मिलता है। इसका वजन करीब 1.2 किलो और मोटाई 16.4mm है। यानी इसे बैग में रखकर कॉलेज, ऑफिस या यात्रा के दौरान आसानी से ले जाया जा सकता है। UniBook में 8GB LPDDR5 RAM और 256GB PCIe SSD दी गई है। कंपनी के अनुसार SSD को बाद में अपग्रेड किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए USB-C, USB-A, HDMI, Ethernet, TF कार्ड स्लॉट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे पोर्ट दिए गए हैं।
Unibook मे AI का भी मिलेगा सपोर्ट
Unibook लैपटॉप में अलग NPU दिया गया है, जो डिवाइस पर कुछ AI कामों को संभालने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। CHUWI के मुताबिक NPU की क्षमता 15 TOPS तक है। हालांकि, इसे Microsoft के Copilot+ PC की श्रेणी में रखने के लिए जरूरी 40 TOPS स्तर तक यह नहीं पहुंचता।
कीमत कम रखने के लिए कुछ समझौते
Unibook कम कीमत मे होने कारण इसमें कुछ समझौते भी हैं। आधिकारिक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक मौजूदा UniBook 304 में 60% sRGB डिस्प्ले, 8GB RAM और 256GB SSD है। हाल की समीक्षा में भी इसकी सीमित RAM और शुरुआती स्तर के प्रोसेसर को भारी मल्टीटास्किंग के लिए कमजोर बताया गया है। CHUWI ने UniBook की अमेरिकी कीमत 449 डॉलर रखी है। हालांकि, भारत में इसकी आधिकारिक कीमत और उपलब्धता की जानकारी अलग से स्पष्ट होना बाकी है।












