Prayagraj News: बुधवार को प्रयागराज में बनने वाली नैनी से झूंसी होते हुए सहसों तक जाने वाली रिंग रोड के लिए गंगा नदी पर सिक्सलेन पुल के काम का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निर्माण में देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई और मैनपावर बढ़ाकर काम तेज करने के निर्देश दिए। डीएम ने पुल को गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के साथ जून 2027 तक हर हाल में पूरा करने को कहा है।
गंगा पर बन रहा है बड़ा सिक्सलेन पुल
प्रयागराज में नैनी से झूंसी होते हुए सहसों तक प्रस्तावित रिंग रोड को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर सिक्सलेन पुल का निर्माण चल रहा है। यह पुल प्रयागराज के ट्रैफिक को बेहतर तरीके से संभालने और शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने वाली अहम परियोजनाओं में शामिल है।
काम में देरी पर डीएम नाराज
बुधवार को जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर पुल के काम की प्रगति देखी। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की भी जानकारी ली। काम तय समय के हिसाब से आगे न बढ़ने और बार-बार समय बढ़ने पर डीएम ने नाराजगी जताई। और उन्होंने शख्त रूप से काम को सही समय पर खत्म करने को कहा।
मैनपावर बढ़ाकर काम तेज करने के निर्देश
डीएम ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से देरी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही GPT Infra Project Limited को मैनपावर बढ़ाकर निर्माण की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को काम की लगातार निगरानी करने के लिए भी कहा गया है।
जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
पूल के निर्माण में देरी होने के कारण जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिया कि पुल का निर्माण जून 2027 तक हर हाल में पूरा कराया जाए। इसके साथ ही निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता न करने को कहा गया है। एनएचएआई के अधिकारियों को भी नियमित निरीक्षण कर काम की गुणवत्ता पर नजर रखने के निर्देश मिले हैं।
गंगा पुल की खासियत
एरिंग रोड के दूसरे चरण में बन रहा यह पुल करीब 3.1 किलोमीटर लंबा बताया गया है। इसमें लगभग 2.1 किलोमीटर का केबल-स्टेड हिस्सा होगा। पुल का निर्माण 80 पिलर पर किया जा रहा है और यह नीबी कलां, छतनाग और सरस्वती हाईटेक सिटी क्षेत्र को जोड़ने में मदद करेगा।









