---Advertisement---

UP Scholarship 2026-27: आवेदन शुरू, जानिए कौन कर सकता है आवेदन जानें पूरी जानकारी

UP Scholarship 2026-27: उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए scholarship को लेकर जरूरी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए UP Scholarship का आवेदन process शुरू हो चुका है।अलग-अलग कक्षाओं और पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की तारीखें अलग रखी गई हैं। छात्र आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।।

इस scholarship के तहत Class 9 से 12 तक के students के साथ-साथ 12वीं के बाद Graduation, Post Graduation, Diploma और ITI जैसे courses करने वाले students भी आवेदन कर सकते हैं। General, OBC, SC, ST और Minority category के eligible students के लिए scholarship की व्यवस्था है।

UP Scholarship 2026-27 की पूरी जानकारी

जानकारीविवरण
छात्रवृत्ति का नामUP Scholarship 2026-27
राज्यउत्तर प्रदेश
विभागसमाज कल्याण विभाग
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टलscholarship.up.gov.in
कक्षाएं9वीं से 12वीं
12वीं के बादस्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, ITI आदि
नया आवेदनपहली बार आवेदन करने वाले छात्र
दोबारा आवेदनपहले छात्रवृत्ति पा चुके छात्र
पैसा मिलने का तरीकाबैंक खाते में DBT
मुख्य वर्गसामान्य, OBC, SC, ST और अल्पसंख्यक

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

UP Scholarship में अलग-अलग level के students के लिए अलग scholarship category है।

1. कक्षा 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले छात्र नियमों को पूरा करने पर Pre-Matric scholarshipके लिए आवेदन कर सकते हैं।

2. कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए Post-Matric Intermediate category श्रेणी में आवेदन किया जाता है।

3. 12वीं के बाद पढ़ाई करने वाले छात्र , Graduation, Post Graduation, Diploma, ITI और दूसरे eligible courses में पढ़ने वाले students Dashmottar Scholarship के तहत आवेदन कर सकते हैं।

2026-27 में कब तक भरना है Form?

छात्रआवेदन शुरूआखिरी तारीख
कक्षा 9-12 नया आवेदन11 अगस्त 202621 सितंबर 2026
कक्षा 9-12 दोबारा आवेदन11 अगस्त 202625 अगस्त 2026
दशमोत्तर नया आवेदन15 सितंबर 202631 अक्टूबर 2026
दशमोत्तर दोबारा आवेदन15 सितंबर 202615 अक्टूबर 2026

अभी किसके लिए आवेदन खुला है

UP Scholarship 2026-27 19 सितंबर 2026 के हिसाब से कक्षा 9वीं से 12वीं के नए छात्रों के पास आवेदन करने के लिए 21 सितंबर 2026 तक का समय है। वहीं 12वीं के बाद पढ़ाई कर रहे दशमोत्तर वर्ग के नए छात्रों के लिए आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है और इसकी आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है। इसलिए जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें आखिरी तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए।

UP Scholarship के लिए कैसे करें आवेदन?

UP Scholarship 2026-27 छात्रवृत्ति के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दिए गए आसान तरीके को अपनाएं।

Step 1: सबसे पहले UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट खोलें https://scholarship.up.gov.in/

Step 2: अपनी कक्षा या कोर्स के हिसाब से छात्रवृत्ति का विकल्प चुनें।

Step 3: पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो Fresh पर क्लिक करें। पहले छात्रवृत्ति मिल चुकी है तो Renewal चुनें।

Step 4: अब अपना नाम, मोबाइल नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी भरकर पंजीकरण करें।

Step 5: पंजीकरण पूरा होने के बाद अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

Step 6: अब आवेदन फॉर्म में अपनी पढ़ाई, पता और बैंक खाते की जानकारी भरें।

Step 7: मांगे गए जरूरी कागजात की जानकारी या उनकी कॉपी जमा करें।

Step 8: फॉर्म जमा करने से पहले पूरी जानकारी एक बार ध्यान से देख लें।

Step 9: सब कुछ सही होने पर फॉर्म जमा कर दें।

Step 10: फॉर्म जमा होने के बाद उसकी कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें। जरूरत पड़ने पर इसे स्कूल या कॉलेज में भी जमा करें।

किन Documents की जरूरत पड़ सकती है?

जरूरी Documentकाम
आधार कार्डपहचान के लिए
पिछली कक्षा की Marksheetपढ़ाई की जानकारी के लिए
Income Certificateपरिवार की आय की जानकारी के लिए
Caste Certificateजाति की जानकारी के लिए
Bank PassbookScholarship का पैसा पाने के लिए
Domicile Certificateउत्तर प्रदेश का निवासी होने के लिए
Passport Size Photoआवेदन के लिए
Admission/Fee Detailsस्कूल या कॉलेज की जानकारी के लिए

Scholarship का पैसा कैसे मिलेगा?

UP Scholarship का पैसा योग्य छात्रों के बैंक खाते में DBT यानी सीधे बैंक खाते में पैसा भेजने के तरीके से दिया जाता है। इसलिए आवेदन करते समय बैंक खाते की जानकारी बिल्कुल सही भरना जरूरी है। बैंक खाता संख्या, IFSC और आधार से जुड़ी जानकारी भरते समय विशेष सावधानी रखें।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now