---Advertisement---

ECB Central Contract 2026-27: इंग्लैंड के 30 खिलाड़ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (EBC) ने 2026-27 सीजन के लिए इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इस सूची में 30 खिलाड़ियों को जगह मिली जब के 9 खिलाड़ियों को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इस बार ज्यादा चर्चा 32 वर्षीय तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्स की वापसी को लेकर हो रही है। इसके अलावा सात खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। नए कांटेक्ट के जरिए बोर्ड के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरती प्रतिभाओं पर भी भरोसा जताया है।

ओली रॉबिन्स की वापसी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंस ने शानदार प्रदर्शन के दम पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में दोबारा जगह बनाई है। उन्हें इससे पहले 2022 और 2023 में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था। 2026 की गर्मियों में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला में रॉबिन्स ने चार मैचों में 28 विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन ने इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रामक में उनकी अहमियत को फिर से मजबूत किया। इस बार उन्हें 1 साल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, जो सितंबर 2027 तक रहेगा।

इन सात खिलाड़ियों को पहली बार मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

इस बार टॉम बैंटन, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रॉम्ब, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर और डैन लॉरेंस को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया। इसमें जॉर्डन कॉक्स और हेनरी क्रॉम्ब को 2 साल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। जबकि बाकी पांच खिलाड़ियों को 1 साल के लिए अनुबंध दिया गया है। तेज गेंदबाज हेनरी क्रॉम्ब को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण से पहले ही 2 साल का सेंटर कांटेक्ट मिलना इस घोषणा की खास बातों में से एक है।

जो रूट और हैरी ब्रुक समेत कई बड़े नाम शामिल

इंग्लैंड की नई सूची में जो रूट, हैरी ब्रुक, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, सैम करन, जोस बटलर, बेन डिकेट, फिल सॉल्ट और आदिल राशिद जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को जगह मिली है। कुल 11 खिलाड़ियों के पास दो साल का कॉन्ट्रैक्ट है, जो 30 सितंबर 2028 तक चलेगा। बाकि खिलाड़ियों के अनुबंध की अवधि अलग-अलग है। इस व्यवस्था का उद्देश्य खिलाड़ियों की उपलब्धता बनाए रखना और टेस्ट तथा सीमित ओवरों के क्रिकेट के लिए टीम की योजना को मजबूत करना है।

इंग्लैंड के 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पूरी सूची

30 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी: जो रूट, हैरी ब्रुक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रॉयडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रॉम्ब, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, एलिमियो गे, मैथ्यू फिशर, विल जैक्स, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, ओली रॉबिन्स, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ और जोश टंग।

9 डवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी: जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, जोश हल, एडी जैक, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रीव, मैथ्यू रेविस और मिचेल स्टेनली।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment