---Advertisement---

Ronaldo ने गोल दागकर AL-Nassr को दिलाई जीत

क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से फुटबॉल प्रशंसकों का ध्यान खींचा। सऊदी अरब के क्लब AL-Nassr में एफसी चैंपियन लीग एलीट के मुकाबले में उज्बेकिस्तान के Neftchi Fergana को 3-1 से हराया। हालांकि, इस मैच कीशुरुआत सामान्य तरीके से नहीं हो सकी रियाद में सुरक्षा अलर्ट जारी होने के कारण मुकाबले को करीब 1 घंटे के लिए टालना पड़ा। सुरक्षा अधिकारियों से स्थिति सामान्य होने की सूचना मिलने के बाद मैच शुरू हुआ।

सुरक्षा अलर्ट के कारण टॉस नहीं, किक-ऑफ में हुई देरी

यह मुकाबला 12 अक्टूबर को रियाद के AL-Awwal Park स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित शुरुआत में लगभग 15 मिनट पहले सऊदी अरब की सिविल डिफेंस ने सुरक्षा चेतावनी जारी की। यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से रियाद की दिशा मिसाइल हमलों की आशंका के बीच यह अलर्ट जारी किया था। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने दो बैलिस्टिक मिसाइल को रोकने और नष्ट करने की जानकारी दी। इस दौरान शहर में धमाकों की आवाज सुनाई देने की खबर भी सामने आए खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ा और दर्शक स्टेडियम में ही रहे बाद में खतरा टलने की सूचना मिलने पर मुकाबला शुरू कराया गया।

Ronaldo और Angelo ने पहले हाफ में दिलाई बढ़त

मैच शुरू होने के बाद AL-Nassr ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम की ओर से Angelo Gabriel ने 33वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-0 कर दिया। इसके 9 मिनट बाद, यानी 42वें मिनट में क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने शानदार फिनिश के साथ दूसरा गोल दागा। सादियो माने के क्रॉस पर ऐमान ने केंद्र रोनाल्डो के लिए सेट की जिसके बाद पुर्तगाली स्टार ने बेहतरीन शॉट लगकर गेंद को गोलकीपर में पहुंचा दिया। पहले हाफ के अंत तक AI-Nassr ने 2-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में Neftchi की वापसी की कोशिश

दूसरे हाफ में Neftchi Fergana ने मुकाबले में वापसी करने की कोशिश की। टीम के खिलाड़ी अलीशेर ने 51वें मिनट गोल करके स्कोर 2-1 कर दिय। इसके बाद मुकाबला और प्रतिस्पर्धी हो गया, लेकिन 65वें मिनट में इकरोमजोन अलीबाएव को मोहम्मद सीमाकान पर फाउल के लिए रेड कार्ड दिखाया गया। इससे Neftchi को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। 78वें मिनट मे अनवरजोन गोफुरोव के आत्मघाती गोल ने AL-Nassr की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद Neftchi की टीम बराबरी करने में सफल नहीं हो सकी और AI-Nassr ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद रोनाल्डो ने लहराया सऊदी झंडा वाला स्कार्फ

मैच के बाद रोनाल्डो का एक और दृश्य चर्चा में रहा उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन किया और सऊदी अरब के झंडे वाला हरा स्कार्फ लहराया। सुरक्षा अलर्ट के कारण बाधित हुए मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद AL-Nassr ने एशियाई प्रतियोगिता में अपने अभियान को आगे बढ़ाया। इस मैच में रोनाल्डो के गोल और टीम की 3-1 की जीत के साथ-साथ रियाद की सुरक्षा स्थिति भी चर्चा का प्रमुख विषय रही।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment