एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप : चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत में बिहार के प्रतिभाशाली एथलीट सेतु मिश्रा का अहम योगदान रहा।
सेतु मिश्रा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
सेतु मिश्रा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और शानदार खेल कौशल से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। भारतीय टीम के इस स्वर्ण पदक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की एथलेटिक्स में बढ़ती ताकत को भी साबित किया।
इस उपलब्धि पर सेतु मिश्रा और भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाइयों का सिलसिला जारी है। उनकी यह सफलता देशभर के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है।
खेल प्रेमियों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उम्मीद जताई है कि सेतु मिश्रा भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर भारत को और अधिक गौरवान्वित करेंगे।
सीएम ने दी बधाई
सीएम ने एक ट्विटर पोस्ट डालकर लिखा बिहार के लाल ने बढ़ाया भारत का मान, उन्होंने ने सेतु मिश्रा के हुनर की तारीफ़ की । सीएम ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है और भारत देश को आप पर गर्व है। उन्होंने सेतु मिश्रा को भविष्य के प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी और भारत के अन्य खिलाड़ियों को बधाई दी।










