प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में CUET UG के नामांकन के लिए लगभग सारे के सारे कटऑफ आ चुके है, और उनकी मेरिट लिस्ट भी आ चुकी है। जिसमें अब सारे नए विद्यार्थियों जिन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन करवाया है, उनकी पढ़ाई 20 अगस्त यानी कि सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। वहीं, प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन (Document Verification) 17 अगस्त से शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय के 19 स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया फिलहाल अंतिम चरण में है और लगभग सारे सीटें भर चुकी है।
7 दिन की देरी से कक्षाएँ शुरू
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार विश्वविद्यालय के नए विद्यार्थियों जिन्होंने विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के लिए नामांकन करवाया है, उनकी कक्षाएं 13 अगस्त से शुरू होनी थीं। लेकिन कटऑफ और प्रवेश प्रक्रिया में देरी के होने के कारण कक्षाएं अब 20 अगस्त से शुरू होंगी। यानी तय तारीख से करीब एक सप्ताह बाद नए सत्र की पढ़ाई शुरू होगी। जिसमें शैक्षणिक कैलेंडर कि 7 दिनों की देरी है।
नए छात्रों की शुरू होगी पढ़ाई
नए छात्र जो कि CUET की परीक्षा देने के बाद बेसब्री से अपने नामांकन व इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए चिंतित रहते है। अब वो समय आ गया है जब उनकी कक्षाएं शुरू होने जा रही है। छात्रों के विश्वविद्यालय में प्रवेश और अभिलेख सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए छात्र नियमित रूप से कक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभाग कक्षाओं और सत्यापन से जुड़ी जरूरी जानकारी छात्रों को उपलब्ध कराएंगे। इसलिए छात्रों को अपने विभाग की ओर से जारी सूचना पर नजर रखने की सलाह दी गई है।












