---Advertisement---

Jailer 2 Review: रजनीकांत की दमदार वापसी, एक्शन और मनोरंजन से सजी फिल्म

सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आते हैं। एक्शन कॉमेडी और दमदार डायलॉग के साथ फिल्म को एक कमर्शियल एंटरटेनर के रूप में पेश किया गया है। पहले भाग की सफलता के बाद इस सीक्वल से दर्शकों को काफी उम्मीदें है। फिल्म में पुराने अंदाज के साथ में घटनाक्रम और बड़े कलाकारों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र है।

कहानी में परिवार और अपराध के बीच संघर्ष

फिल्म में टाइगर मुथुवेल पांडियन की जिंदगी में एक बार फिर मुश्किलें खड़ी हो जाती है। शांतिपूर्ण जीवन बिताने की कोशिश कर रहे टाइगर को अपराध और पुराने संघर्षों का सामना करना पड़ता है कहानी में परिवार की सुरक्षा, दुश्मनों से टकराव और बदले की भावना जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है। जो फिल्म को आगे बढ़ाते है। इन घटनाओं के बीच मुख्य किरदार को कई कठिन फैसले लेने पड़ते हैं। जिससे कहानी में तनाव और रोमांस पैदा करने की कोशिश की गई है।

रजनीकांत का अभिनय बना मुख्य आकर्षण

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत रजनीकांत की स्क्रीन प्रेजेंस और उनकी स्टाइल है। उनके एक्शन सीक्वेंस डायलॉग और दमदार अंदाज प्रशंसकों को आकर्षित करते हैं। फिल्म में विद्या बालन, एस. जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं मे नजर आते हैं। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार ने एक्शन और कॉमेडी को मिलाकर कहानी पेश करने की कोशिश की है। कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को बड़े स्तर का रूप देती है। और अलग-अलग किरदार कहानी में विविधता लाते हैं।

एक्शन और संगीत के साथ कुछ कमजोरियां

अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के एक्शन दृश्य को प्रभावशाली बनाने में योगदान देते है। हालांकि, कहानी के कुछ हिस्सों में धीमी रफ्तार और जरूरत से ज्यादा लंबाई महसूस हो सकती है। कुछ दृश्यों में कहानी का प्रभाव कम होता है। जिससे फिल्म का दूसरा हिस्सा हर दर्शको को समान रूप से पसंद आए, यह जरूरी नहीं है कि कुछ जगहो पर एक्शन और मनोरंजन पर ज्यादा जोर देने के कारण कहानी की निरंतरता प्रभावित होती है।

कुल मिलाकर कैसी है ‘जेलर 2’

फिल्म उन दर्शकों को पसंद आ सकती है, जिन्हें रजनीकांत का अंदाज बड़े एक्शन दृश्य और मसालेदार मनोरंजन पसंद है। वही मजबूत कहानी और तेज रफ्तार की उम्मीद रखने वाले दर्शकों को कुछ कमियां नजर आ सकती है। फिल्म का अंतिम फैसला दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के आधार पर ज्यादा स्पष्ट होगा। रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए उनका दमदार अंदाज फिल्म देखने की प्रमुख वजह बन सकता है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment