---Advertisement---

NTPC: रेलवे में 5,165 पदों पर भर्ती, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए NTPC भर्ती को लेकर नया अपडेट आया है। रेलवे बोर्ड ने RRB NTPC 2026 के लिए 5,165 पदों को मंजूरी दी है। इनमें 3,477 पद ग्रेजुएट स्तर और 1,688 पद 12वीं स्तर के हैं। अब आगे इन पदों के लिए Centralised Employment Notification यानी CEN जारी किया जाएगा।

रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह खबर काफी काम की है। Railway Recruitment Board (RRB) की NTPC भर्ती में इस बार 5,165 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे बोर्ड ने 3 सितंबर 2026 को इन पदों को मंजूरी दी है। खास बात यह है कि इस भर्ती में 12वीं पास और ग्रेजुएट दोनों उम्मीदवारों के लिए पद रखे गए हैं। हालांकि, अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। रेलवे की ओर से पहले अलग-अलग जोन और Production Units से final vacancy details ली जा रही हैं। यह प्रक्रिया 7 सितंबर से 26 सितंबर 2026 के बीच पूरी होनी है। इसके बाद भर्ती का detailed notification जारी किया जाएगा।

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 3,477 पद

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 3,477 पद इनमें—

Goods Train Manager – 2,750 पद

Senior Clerk-cum-Typist – 371 पद

Junior Accounts Assistant-cum-Typist – 300 पद

Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor – 56 पद

12वीं पास उम्मीदवारों के लिए 1,688 पद

12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी रेलवे ने अलग से पद रखे हैं। कुल 1,688 Undergraduate level vacancies हैं। इनमें—

Commercial-cum-Ticket Clerk – 700 पद

Junior Clerk-cum-Typist – 600 पद

Accounts Clerk-cum-Typist – 200 पद

Trains Clerk – 188 पद

अभी Form भरने की तारीख नहीं आई

कई उम्मीदवारों को इस समय सबसे ज्यादा इंतजार Application Form शुरू होने का है। लेकिन अभी रेलवे ने online application की final date जारी नहीं की है। फिलहाल जोनल रेलवे और Production Units को अपनी final vacancy details जमा करनी हैं। इसके बाद CEN यानी Centralised Employment Notification जारी होगा। उसी में आवेदन की शुरुआत, last date, age limit, qualification, fee और selection process जैसी पूरी जानकारी मिलेगी। इसलिए अभी किसी सोशल मीडिया पोस्ट में बताई गई तारीख को देखकर form भरने की कोशिश न करें।

Station Master की vacancy अलग से आएगी

Station Master की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भी एक जरूरी अपडेट है। अभी जिन 3,477 Graduate posts को मंजूरी मिली है, उनमें Station Master शामिल नहीं है। रेलवे बोर्ड ने Station Master के Level-6 पदों की vacancy को अलग से communicate करने की बात कही है। इसलिए Station Master के पदों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अगले official update का इंतजार करना होगा।

उम्मीदवार अभी से तैयारी शुरू रखें

Notification आने में अभी कुछ समय लग सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए बेहतर रहेगा कि वे application date का इंतजार करने के बजाय अपनी तैयारी जारी रखें। Maths, Reasoning और General Awareness जैसे subjects पर लगातार practice करें। साथ ही अपनी educational qualification से जुड़े documents भी तैयार रखें, ताकि form शुरू होने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

रेलवे बोर्ड का आधिकारिक अपडेट यहां देखें।

पूरी भर्ती की जानकार

कुल पद: 5,165

Graduate Level: 3,477

12वीं Level: 1,688

Graduate vacancy: Goods Train Manager – 2,750

12वीं Level vacancy: Commercial-cum-Ticket Clerk – 700

Notification: जल्द जारी होने की प्रक्रिया में

Application: अभी शुरू नहीं हुआ है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment