UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

CWG 2026: ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’, पीएम मोदी ने पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

---Advertisement---

नई दिल्ली: रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भारतीय पदक विजेताओं को जो की ग्लासगो में हुआ था, उन खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पे मुलाकात की। उन्होंने पदक विजेताओं से बातचीत की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनकी मेहनत, लगन और समर्पण की तारीफ की। उन्होंने खिलाड़ियों को उनकी शानदार परफॉरमेंस के लिए बधाई दी|

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बनाई रील

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद बनाई रील, जिस वीडियो में संदेश देते हुए कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा। Always cheer for Bharat.”उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता को देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया और खेलों के प्रति लोगों की भागीदारी और समर्थन बढ़ाने पर जोर दिया|

CWG 2026 में भारत का प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 इस बार ग्लास्गो हुआ था, जिसमे से बहुत सारे लोकप्रिय खेल, जैसे हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, कुश्ती और शूटिंग, गेम्स का हिस्सा नहीं थे। उसके बावजूद भारत ने बहुत शानदार प्रदर्शन दिखाया, जिसमे भारत ने कुल 39 पदक जीते। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

2030 में भारत में मनाया जाएगा कॉमनवेल्थ के 100 साल का जश्न

ग्लासगो में 2026 के बाद अगला कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होगा। 2030 का गेम्स कॉमनवेल्थ के पहले आयोजन के 100 साल पूरे होने के मौके पर होगा, इसलिए इसे Centenary Games कहा जा रहा है। पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में हुआ था। ऐसे में 2030 का आयोजन इस खेल प्रतियोगिता की 100वीं वर्षगांठ को खास बनाएगा। भारत के लिए यह दूसरी बार होगा जब वह कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment