मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है विपक्षी दलों ने चुनाव भी वोटर लिस्ट की Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया में कथित अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।
दिल्ली में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर बढ़ी सुरक्षा
8 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के नेताओं और सांसदों ने दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी की। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई। विपक्षी नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी माग पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। पिछले दो दिनों के प्रदर्शनों के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।
बिहार में तेजस्वी यादव ने निकाला मार्च
बिहार में RJD नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक ने भी प्रदर्शन किया। मार्च विधानसभा के सामने स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुआ और लोक भवन की ओर बढ़ा, लेकिन पुलिस ने इसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के पास रोक दिया। कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि तेजस्वी यादव को पुलिस सुरक्षा में वहां से ले जाया गया।
पूरे देश में विरोध की तैयारी
विरोध केवल दिल्ली और बिहार तक सीमित नहीं रहा। तेलंगाना में कांग्रेस ने भी CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बंगलुरू में SIR के खिलाफ प्रदर्शन हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने प्रकिया को वापस लेने और CEC के पद से हटाने की मांग की।
CEC की सुरक्षा बढ़ाई गई
प्रदर्शनों के बीच ज्ञानेश कुमार के आवास के बाहर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। उन्हें पहले से Z+ सुरक्षा मिली हुई है। अधिकारियों के मुताबिक नए सुरक्षा इनपुट और लगातार चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
आगे क्या
INDIA ब्लॉक ने साफ किया है कि वह इस मुद्दे पर पीछे हटाने के मूड में नहीं है। वहीं चुनाव आयोग और सत्तारूढ़ BJP विपक्ष के आरोपी को स्वीकार नहीं कर रहे है। ऐसे में SIR और CEC को लेकर राजनीतिक टकराव आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।











