E -20 पेट्रोल दुनिया राज्य फीफा वर्ल्ड कप स्पोर्ट्समनोरंजन जॉब - एजुकेशनसरकारी योजना शिक्षा
---Advertisement---

वेनेजुएला भूकंप में 39 सेकेंड में दो बड़े , 164 की मौत; 971 घायल, 126 साल की सबसे बड़ी तबाही

वेनेजुएला भूकंप
---Advertisement---

वेनेजुएला में 39 सेकेंड में आए दो बड़े भूकंप, 164 लोगों की मौत

वेनेजुएला भूकंप में बुधवार शाम आए दो भीषण भूकंपों ने पूरे देश को हिला दिया। पहला भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 6:04 बजे 7.2 तीव्रता का आया, जबकि महज 39 सेकेंड बाद दूसरा और अधिक शक्तिशाली 7.5 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। दोनों भूकंपों के बाद करीब एक मिनट तक धरती कांपती रही, जिससे लोग दहशत में घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

164 लोगों की मौत, 971 घायल

भूकंप से अब तक 164 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 971 लोग घायल हुए हैं। कई इमारतें ढह गई हैं और मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

भूकंप उस दिन आया जब वेनेजुएला में 1821 में स्पेन पर ऐतिहासिक जीत की वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश था। स्कूल, सरकारी कार्यालय और अधिकांश संस्थान बंद थे, इसलिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में मौजूद थे। इससे प्रभावित लोगों की संख्या अधिक रही।

USGS ने जताई भारी तबाही की आशंका

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने चेतावनी दी है कि भूकंप से जनहानि का आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। एजेंसी के प्रारंभिक आकलन के अनुसार हजारों लोगों की मौत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता और व्यापक आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment