E -20 पेट्रोल दुनिया राज्य फीफा वर्ल्ड कप स्पोर्ट्समनोरंजन जॉब - एजुकेशनसरकारी योजना शिक्षा
---Advertisement---

लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त जारी, हरियाणा के पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी

हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त जारी कर दी है। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना, हर घर हर गृहिणी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खातों में भी करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए गए।

---Advertisement---

लाडो लक्ष्मी योजना : आज चंडीगढ़ से प्रदेश के 50.20 लाख परिवारजनों के बैंक खातों में 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ₹1,582 करोड़ की लाभ राशि ट्रांसफर की गई । विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, दयालु योजना, हर घर-हर गृहिणी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाया गया।

लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त हुई जारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त जारी कर दी। इस किस्त के तहत राज्य की 9 लाख 98 हजार से अधिक बहनों और बेटियों के बैंक खातों में 209.69 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना शुरू होने से अब तक 9 किस्तों के माध्यम से कुल 1832.69 करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में भेजे जा चुके हैं। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

34.83 लाख पेंशनधारकों के खाते में पहुंचे 1121 करोड़ रुपये

राज्य सरकार ने 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत भी बड़ी राशि जारी की है। इसके अंतर्गत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में 1121.39 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए।

इसमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन समेत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर भुगतान किया गया।

दयालु योजना के तहत 3295 परिवारों को आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने दयालु योजना के लाभार्थियों को भी राहत दी। इस योजना के तहत 3295 परिवारों को 125.11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

सरकार के अनुसार अब तक इस योजना के जरिए 77,330 परिवारों को कुल 2918.42 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।

हर घर हर गृहिणी योजना की LPG सब्सिडी भी जारी

सरकार ने हर घर हर गृहिणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी भी लाभार्थियों के खातों में भेज दी है।

मई महीने की सब्सिडी के रूप में 5 लाख 16 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 18.97 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। अब तक इस योजना के तहत 14 लाख 43 हजार पात्र महिलाओं को कुल 320.97 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिल चुकी है।

एक दिन में 19 योजनाओं के तहत 1582 करोड़ रुपये ट्रांसफर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि शुक्रवार को 19 विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत 50 लाख 20 हजार 460 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 1582.16 करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।

सरकार का कहना है कि समय पर आर्थिक सहायता और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था के जरिए प्रदेश के पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment