UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

साउथ अफ्रीका क्रिकेट को मिला नया कप्तान, टीम का ऐलान

---Advertisement---

साउथ अफ्रीका ने नामीबिया के आगामी वनडे दौरे के लिये अपनी टीम का ऐलान कर दिया है टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्पिनर ब्योर्न फोर्टूइन को सौंपी गई है। फोर्टूइन टी20 ट्राई – सिरीज और वनडे सीरीज दोनों में टीम की अगुआई करेंगे।

साउथ अफ्रीका को पहले नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ टी20 इंटरनेशनल ट्राई – सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 28 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएंगी।

कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम

इस दौरे के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया है इसी वजह से टीम में युवा और घरेलू खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जगह मिली है। टिम मैनेजमेंट का फोकस भविष्य के लिए मजबूत बेच स्ट्रेंथ तैयार करने पर है।

डुआन जॉनसन को पहली बार मौका

इस टीम का सबसे खास नाम डूआन जानसेन का है। उन्हें पहली बार साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम के साथ खेलने के लिए चुना गया है। डूआन, स्टार ऑलराउंडर मार्को जानसेन के जुड़वा भाई है। इसके अलावा ईथन बॉस, कॉनर एस्टरहुइजन, जॉर्डन हरमन और नक्वोबानी मकोएना जैसे खिलाड़ियों को भी मौका मिला।

साउथ अफ्रीका की टीम

ब्योर्न फोर्टूइन (कप्तान), इथन बॉस, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, कॉनर एस्टईरहुजन, जॉर्डन हरमन, रूबीन हरमन, डूआन तानसेन, केवेना मफ़ाफा, नक्केवोबानी माकोएना, नक्बा पीटर, लूआन – ड्रे पिट्रोरियस लूथो सिपामला, जेसन स्मिथ और प्रनलेन सुब्रायान।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment