अंकित बालियान: उत्तरप्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और अभिनेता अंकित बालियान की हत्या से सनसनी फैल गई है। 26 अगस्त की शाम अंकित आर्यपुरी क्षेत्र में स्थित जिम से बाहर निकल रहे थे। तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी गंभीर रूप से घायल अंकित बालियान को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जिम से बाहर निकलते ही हमला
जानकारी के मुताबिक अंकित बालियान शाम को जिम गए थे। जिम के बाहर निकलकर वह अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे। तभी पहले से मौजूद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। अलग-अलग रिपोर्टों में फायरिंग की सख्या 12 से लेकर 20 से अधिक राउंड तक बताई गई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है।
हरियाणवी म्यूजिक में बनाई पहचान
अंकित बालियान मूल रूप से शामली के बत्तीखेड़ा गांव के रहने वाले बताए जा रहे है। वह केवल गायक ही नहीं अभिनेता, गीतकार और संगीत से जुड़े काम भी करते थे। हरियाणवी अंदाज में उनके गानों और वीडियो को पश्चिमी उतर प्रदेश तथा हरियाणा में काफी पसंद किया गया है।
‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ से हुए मशहूर
अंकित बालियान को खास पहचान उनके चर्चित गाने ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ से मिली थी। इस गाने के बाद वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा में आए और सोशल मीडिया पर भी उनकी पहचान बनी। उन्होंने चर्चित हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा के साथ भी काम किया है।
हत्या की वजह अभी साफ नहीं
अंकित बालियन की हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने मामले की खुलासे के लिए कई टीमें लगाई है। रिपोर्टों के मुताबिक अंकित के जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी करने की बात भी सामने आई है, हालांकि हत्या का इससे कोई संबध है या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। अंकित बालियान की हत्या की खबर सामने आने के बाद उनके परिवार, परिचितों और चाहने वालों में शोक का माहौल है। पुलिस जांच आगे बढ़ने के साथ ही। इस हत्याकांड से जुड़े और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।













