UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

आखिर ऐसा क्या कर दिया ‘हनुमान अंश’ फिल्म ने जो तीसरे हफ्ते में बदल गई किस्मत

---Advertisement---

कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है, जिसकी शुरुआत में शायद ही किसी ने उम्मीद की थी। नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित इस फिल्म की शुरुआती कमाई बेहद धीमी रही लेकिन बाद में दर्शकों के बीच चर्चा और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला। उपलब्ध बॉक्स ऑफिस रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म ने 23 दिनों में भारत में करीब 23.38 करोड़ नेट काम लिए है।

शुरुआत में धीमी रही कमाई

फिल्म की शुरुआत बेहद कमजोर रही। पहले दिन इसका कलेक्शन करीब 10 लाख रूपये रहा। और शुरुआती 2 हफ्तों में फिल्म लगभग 1.48 करोड़ रूपये ही जुटा सकी ऐसे में फिल्म के लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकने पर सवाल उठने लगे थे।

तीसरे हफ्ते में आया बड़ा उछाल

तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई अचानक तेज हो गई इस दौरान ‘हनुमान अंश’ फिल्म ने करीब 10.40 करोड़ रूपये का कारोबार किया। इसके बाद चौथे सप्ताह में भी फिल्म की रफ्तार बनी रही। 22वें दिन करीब 6.25 करोड़ रूपये और 23वें दिन लगभग 9.25 करोड़ रूपये की कमाई दर्ज की गई।

23 दोनों में 27.38 करोड़ का कलेक्शन

23वे दिन के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 27.38 करोड़ रूपये पहुंच गया। जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 32.33 करोड रुपए बताया गया। फिल्म को करीब 4,137 शोज़ मिले और उस दिन इसकी ऑक्युपेंसी लगभग 53 फीसदी रही।

करीब 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

हनुमान अंश का बजट लगभग 2 करोड़ रूपये बताया जा रहा है। फिल्म में चंदन, आनंद, शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे प्रमुख भूमिकाओं में है। इसका निर्देशन और लेखन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।

फिल्म को मिला पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ

शुरुआती कमजोर प्रदर्शन के बाद सोशल मिडिया और दर्शकों के सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म को नई रफ्तार दी यही वजह रही कि कम बजट और बिना बड़े स्टार पावर वाली फिल्म ने बाद के हफ्तों में बड़ी छलाह लगाई। बॉक्स ऑफिस पर यह प्रदर्शन ‘स्लीपर हिट’ के तौर पर चर्चा में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment