बॉलीवुड अभिनेता और Bigg Boss 20 के होस्ट सलमान खान इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में है। Weekend ka vaar के हालिया एपिसोड में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लोगो के लुक, उम्र, वजन और निजी जिंदगी को लेकर की जाने वाली ट्रेलिंग पर नाराजगी जाहिर की इसी दौरान उन्होंने महिलाओं के माँ बनने के बाद उनके शरीर में होने वाले बदलावों के लिए ट्रॉल किए जाने पर भी सवाल उठाया।
सलमान खान ने किसी अभिनेत्री का नाम सीधे-तौर पर नहीं लिया लेकिन उनकी बातों को सोशल मीडिया यूजर्स ने कटरीना कैफ से जोड़कर देखा हाल ही में कटरीना के मां बनने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आने पर उनके वजन को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। सलमान खान ने कहा कि प्रेगनेंसी के बाद शरीर में बदलाव होना सामान्य है और किसी महिला को इसके निशाना बनाना ठीक नहीं है।
अपने लुक पर भी बोले सलमान
सलमान ने इस दौरान अपने ऊपर होने वाली ट्रोलिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने उम्र और बदले हुए लुक को लेकर आने वाली टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कैमरे के सामने अपनी शर्ट और टॉपी उतरकर ट्रोलर्स को चुनौती दी उन्होंने कहा कि लोगों को कलाकारों के काम पर बात करनी चहिए। उनके शरीर और निजी जिंदगी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।
सोहेल खान और वरुण धवन का भी किया जिक्र
सलमान ने अपने भाई सोहेल खान और अभिनेता वरुण धवन को लेकर होने वाली टिप्पणीयों के ऊपर भी आपत्ति जताई उन्होंने कहा कि किसी के वजन लुक में बदलाव को लेकर मजाक उड़ाना उचित नहीं है। सोहेल के वजन कम होने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद सलमान ने इस तरह की टिप्पणियों पर नाराजगी की जताई।
पैपराजी के तरीके पर भी सवाल
सलमान ने सेलिब्रिटीज की तस्वीर खींचने के कुछ तरीकों पर भी सवाल उठाया उन्होंने खासकर महिलाओं की निजी या असहज तस्वीरों को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि किसी की तस्वीर लेते समय उनकी गरिमा और निजता का ध्यान रखा जाना चाहिए।
सलमान खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली कुछ यूजर्स ने उनके बॉडी-शमिंग के खिलाफ दिए गए संदेश का समर्थन किया, जबकि कटरीना का नाम सलमान ने सीधे तौर पर नहीं लिया था इसलिए उनके बयान को कटरीना से जोड़ना मुख्यत: सोशल मडिया यूजर्स और मीडिया रिपोर्ट्स की व्याख्या है।











