---Advertisement---

तमिलनाडु में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को भी मिलेगा मुफ़्त नाश्ता

तमिलनाडु सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए चल रही मुफ्त नाश्ता योजना का दायरा बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार, 22 सितंबर को चेन्नई तिरुवन्मियूर स्थित गांधी ग्रामम के सरकारी मिडिल स्कूल में Perunthalaivar Kamarajar Breakfast Scheme के विस्तारित चरण की शुरुआत की। अब इस योजना में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है।

15.30 लाख अतिरिक्त छात्रों को मिलेगा फायदा

योजना के विस्तार से तमिलनाडु के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 15.30 लाख अतिरिक्त छात्रों को नाश्ते का लाभ मिलेगा। यह विस्तार लगभग 15,454 स्कूलों में लागू किया गया है। इसके बाद कक्षा 1 से 8 तक करीब 34.64 लाख छात्र इस योजना के दायरे में आ गये है।

नाश्ते में पोषण पर जोर

सरकार के मुताबिक योजना का उद्देश्य बच्चों को स्कूल आने से पहले पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। ताकि उन्हें खाली पेट कक्षा में न बैठना पड़े और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिले। विस्तारित मेन्यू में उपमा, खिचड़ी और पोंगल जैसे व्यंजन शामिल है। रिपोर्टों अनुसार बाजरा आधारित विकल्प भी सप्ताह में दो बार दिए जाने है।

योजना के बजट में भी बढ़ोतरी

कक्षा 6 से 8 तक योजना का विस्तार करने के लिए चालू वित्त वर्ष में सरकार ने 217.63 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि आवंटित की है। इसके बाद इस पूरे नाश्ता कार्यक्रम का कुल बजट करीब 724 करोड़ रूपये हो गया है।

मुख्यमंत्री ने छात्रों के साथ किया नाश्ता

योजना की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने विद्यार्थियों को नाश्ता परोसा और बाद में उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। उन्होंने स्कूल की कक्षाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों से बातचीत भी की।

दो जिलों में फिलहाल लागू नहीं होगी

योजना का विस्तार राज्य भर में किया गया है, लेकिन चेंगलपट्टू और तिरुपूर जिलों में फिलहाल इसे लागू नहीं किया गया है। इन जिलों में आगमी विधानसभा उपचुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है।

कुल मिलाकर, कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को योजना में शामिल किया जाने से तमिलनाडु की सरकारी स्कूलों की सुबह की भोजन व्यवस्था का दायरा और बढ़ गया है। सरकार का कहना है कि इसका फोकस विद्यार्थियों के पोषण और स्कूल में उनकी पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखने पर है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment