तमिलनाडु के दो विधानसभा क्षेत्रों मदूरंतकम और धारापुरम में हुए उपचुनाव की मतगणना के दौरान मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने दोनों सीटों पर बढ़त बनाई। इन नतीजों पर राज्य की राजनीति में खास नजर रखी जा रही है। क्योंकि यह चुनाव TVK के सत्ता में आने के बाद पार्टी के लिए अहम राजनीतिक परीक्षा के रूप में देखे जा रहे है।
मदूरंतकम में TVK उम्मीदवार आगे
मदूरंतकम विधानसभा सीट पर TVK की उम्मीदवार के. मगरथम कुमारवेल मतगणना के दौरन DMK के उम्मीदवार आई. परंथामेन से आगे रही।उपलब्ध मतगणना अपडेट के अनुसार, 7 राउंड पूरे होने के बाद मगरथम कुमारवेल को 27,460 वोट मिले थे, जबकि DMK उम्मीदवार को 18,668 वोट प्राप्त हुए थे। AIADMK की उम्मीदवार एस. कनिथासंपत तीसरे स्थान पर थी। इस बढ़त ने मदूरंतकम सीट के मुकाबले को चर्चा का विषय बना दिया।
धारापुरम में भी TVK ने बनाई बढ़त
धारापुरम विधानसभा सीट पर भी TVK की उम्मीदवार पी. सत्यबामा ने मतगणना के दौरन बढ़त हासिल की। उपलब्ध अपडेट के अनुसार, 16 राउंड की गिनती के बाद उन्हें 48,675 वोट मिले थे जबकि, DMK की उम्मीदवार एस. सुगन्या को 33,039 वोट मिले, जबकि AIADMK की उम्मीदवार के भानुमति 31,067 वोटो के साथ पीछे थी। दोनों सीटों पर मुकाबले के नतीजे जानने के लिए राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजर मतगणना पर बनी रही।
TVK के लिए क्यों अहम हैं ये उपचुनाव
इन उपचुनावों का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि इसके जरिए राज्य में सत्तारूढ़ TVK की चुनावी पकड़ और विपक्षी दलों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। DMK और AIADMK जैसे प्रमुख दलों के सामने अपनी राजनीतिक मौजूदगी बनाए रखने की चुनौती है, हालांकि उपचुनाव के रुझान के आधार पर पूरे राज्य के मतदाताओं की सोच के बारे में अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।
मदूरंतकम और धारापुरम में TVK की बढ़त ने तमिलनाडु के राजनीतिक घटनाक्रम को महत्वपूर्ण बना दिया, हालांकि मतगणना के दौरान सामने आए आंकड़ों और आधिकारिक रूप से घोषित अंतिम नतीजों में अंतर हो सकता है। इसलिए उपचुनाव परिणाम की पुष्टि आधिकारिक घोषणा के बाद ही की जानी चाहिए।











