---Advertisement---

Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर गोल्ड मैच में अपनी जगह पक्की करली 1 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए। जिसके बाद में श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ अब भारत का सामना फाइनल में पाकिस्तान से होगा।

ईशान किशन ने संभाली भारतीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन 7-7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने तेजी से रन बनाते हुए 21 गेंद पर 38 रन की पारी खेली, हालांकि बीच के ओवरों में भारत ने कुछ विकेट गंवाए, लेकिन ईशान किशन ने पारी को संभाले रखा। उन्होंने 46 गेंद पर नाबाद 80 रन बनाए और भारत को 169/7 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

बुमराह ने शुरुआत में ही श्रीलंका को झटका दिया

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। जसप्रीत बुमराह ने अपने शुरुआती ओवर ही दो विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी पर दबाव बना दिया। इसके बाद अक्षर पटेल ने भी दो विकेट झटके। भारतीय गेंदबाजों के साथ फील्डिंग ने भी श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ाई और टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई।

45 रन सिमट गई श्रीलंका की टीम

श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई ।भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट लिए इस तरह भारत में 124 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए फाइनल टिकट हासिल किया।

फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान

भारत की जीत के बाद Asian Games 2026 के पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला तय हो गया है। फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली थी। भारत पाकिस्तान फाइनल 3 अक्टूबर 2026 को होने वाला है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment