UP Scholarship 2026: 4.60 लाख छात्रों को मिलेगा ₹148 करोड़ से ज्यादा का लाभ, CM योगी आज करेंगे शुरुआत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए UP Scholarship को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 3 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित लोक भवन में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 4,60,559 छात्र-छात्राओं को Scholarship और Fee Reimbursement का लाभ दिया जाएगा। इन छात्रों के बैंक खातों में कुल ₹148.04 करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी जानी है।
4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को मिलेगा लाभ
UP Scholarship की राशि अलग-अलग वर्गों के पात्र छात्रों को दी जाएगी। इसमें पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र शामिल हैं। सरकार के अनुसार, राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।इस चरण में कुल 4,60,559 छात्रों को लाभ मिलने की जानकारी सामने आई है। छात्रों को मिलने वाली राशि उनकी Category और पात्रता के हिसाब से अलग-अलग होगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अलग-अलग छात्रों को ₹2,250 से लेकर ₹14,000 तक की राशि मिल सकती है।
किस वर्ग के कितने छात्रों को मिलेगा पैसा?
UP schollership के इस वितरण में अलग-अलग वर्गों के छात्रों के लिए अलग राशि तय की गई है। आंकड़ों के अनुसार, पिछड़ा वर्ग के 2,23,615 छात्रों को करीब ₹60.01 करोड़ दिए जाएंगे। वहीं अनुसूचित जाति के 1,59,959 छात्रों के लिए ₹64.54 करोड़ की राशि रखी गई है।इसके अलावा सामान्य वर्ग के 38,084 छात्रों को ₹11.43 करोड़ और अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 छात्रों को ₹12.06 करोड़ की राशि मिलेगी। इन सभी को मिलाकर 4.60 लाख से ज्यादा छात्रों को Scholarship और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा।
- General Category के 38,084 छात्रों को करीब ₹11.43 करोड़ मिलेंगे।
- OBC Category के 2,23,615 छात्रों को करीब ₹60.01 करोड़ दिए जाएंगे।
- SC Category के 1,59,959 छात्रों को करीब ₹64.54 करोड़ मिलेंगे।
सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी Scholarship
UP Scholarship की राशि छात्रों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी। इसके लिए आधार से जुड़े बैंक खाते का इस्तेमाल किया जाता है। सरकार की व्यवस्था के अनुसार, DBT यानी Direct Benefit Transfer के जरिए पैसा छात्रों तक पहुंचाया जाता है।इसका मतलब है कि पात्र छात्र को Scholarship की रकम लेने के लिए किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाएगा।
लोक भवन में होगा कार्यक्रम
UP schollership के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में Scholarship वितरण की शुरुआत करेंगे। इस दौरान छात्रों को Scholarship स्वीकृति प्रमाण पत्र भी दिए जाने की जानकारी है।राज्य स्तर के कार्यक्रम के साथ संबंधित जिलों में भी छात्रों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों की मदद ली जाएगी।
Scholarship Status कैसे चेक करें?
UP schollership स्टेटस चेक करने के लिए :
Step 1: सबसे पहले UP Scholarship की Official Website पर जाए क्लिक करे
Step 2: अब Student option पर क्लिक करें।
Step 3: इसके बाद Application Status पर जाएं।
Step 4: अपना Registration Number और Date of Birth डालें।
Step 5: Captcha भरकर Submit करें।
Step 6: अब स्क्रीन पर आपका Scholarship Status दिखाई देगा।
सरकार ने व्यवस्था को किया है ऑनलाइन
UP Scholarship वितरण की प्रक्रिया को ज्यादा से ज्यादा online और automated बनाया गया है। सरकार का कहना है कि इससे आवेदन की जांच और राशि भेजने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ी है और छात्रों तक पैसा समय पर पहुंचाने में मदद मिल रही है। UP Scholarship के तहत मिलने वाली यह आर्थिक मदद छात्रों की पढ़ाई से जुड़े खर्च को कम करने में मदद करती है। खासकर ऐसे छात्रों के लिए यह राशि उपयोगी है, जिनके परिवारों पर पढ़ाई का खर्च अधिक है।इसलिए जिन छात्रों का नाम इस चरण में शामिल है, वे अपने बैंक खाते में राशि आने की जानकारी जरूर चेक करें। वहीं जिन छात्रों को अभी Scholarship नहीं मिली है, उन्हें अपना Application Status और आगे की payment प्रक्रिया official portal पर देखते रहना चाहिए।
यह भी देखे क्लिक करे












1 thought on “UP Scholarship 2026: 4.60 लाख छात्रों को मिलेगा ₹148 करोड़ से ज्यादा का लाभ, CM योगी आज करेंगे शुरुआत”