---Advertisement---

India Vs Uruguay: कोलकाता में उरुग्वे का शानदार प्रदर्शन

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल फ्रेंडली मुकाबले में भारत को उरुग्वे के हाथों 1-6 की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने शुरुआत में मुकाबले में वापसी की उम्मीद जगाई थी, लेकिन दूसरे हाफ में उरुग्वे ने लगातार दबाव बनाते हुए मैच को पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया। भारत की ओर से अनिरुद्ध थापा ने एकमात्र गोल किया, जबकि उरुग्वे के लिए डार्विन नुनेज, मैक्सिमिलियनो अराउजो, रोड्रिगो सालाजार, जुआन मैनुअल सनाब्रिया और रोड्रिगो अगुइरे ने गोल दागे।

नुनेज के पेनल्टी गोल से उरुग्वे ने ली बढ़त

उरुग्वे ने मुकाबले की शुरुआत से ही भारत पर दबाव बनाया। 11वें मिनट में फेडेरिको विनास को बॉक्स के अंदर फाउल किए जाने के बाद उरुग्वे को पेनल्टी मिली जिसे डार्विन नुनेज ने गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने इसके बाद आक्रामक रवैया अपनाया और जल्द ही स्कोर को बराबर करने में कामयाब रहा।

थापा ने दिलाई भारत को वापसी की उम्मीद

22वें मिनट में रयान विलियम्स के प्रयास को उरुग्वे के गोलकीपर थियागो कार्डोंसो ने रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके पास से छिटक गई। अनिरुद्ध थापा ने मौके का फायदा उठाते हुए गेंद को गोल में पहुंचा दिया और भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी। यह गोल थापा के साथ-साथ भारतीय फुटबॉल के लिए भी खास रहा, क्योंकि वह सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उरुग्वे के खिलाफ गोल करने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने।

मौसम ने रोका खेल, लेकिन वापसी के बाद उरुग्वे ने बदला मैच

मैच के दौरान बिजली चमकने के कारण खेल को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। खेल दोबारा शुरू होने के बाद उरुग्वे ने तुरंत अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 28वें मिनट में मैक्सिमिलियानो अराउजो ने गोल करके मेहमान टीम को फिर 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद भारतीय डिफेंस पर लगातार दबाव बढ़ता गया।

दूसरे हाफ में भारत के खिलाफ टूट गया मुकाबला

दूसरे हाफ में उरुग्वे ने भारत को वापसी का ज्यादा मौका नहीं दिया। 35वें मिनट में रोड्रिगो सालाजार ने शानदार फिनिश के जरिए स्कोर 3-1 के दिया। इसके 6 मिनट बाद अराउजो ने अपना दूसरा गोल करते हुए उरुग्वे की बढ़त 4-1 कर दी। भारत ने कुछ मौकों पर जवाब देने की कोशिश की, लेकिन उरुग्वे की तेज ट्रांजिशन और फाइनल थ्रेड में बेहतर फिनिशिंग के सामने भारतीय टीम संघर्ष करती नजर आई।

आखिरी मिनटों में भी नहीं रुका उरुग्वे का हमला

उरुग्वे ने इसके बाद भी आक्रमक जारी रखा। 71वें मिनट में जुआन मैनुअल सनाब्रिया नितिन का पांचवा गोल किया मुकाबला में अंतिम हिस्से में रोड्रिगो अगुइरे ने 86वें मिनट में शानदार शॉट लगाकर स्कोर 6-1 कर दिया। इसके साथ ही उरुग्वे ने एकतरफा जीत दर्ज की।

भारत का मुश्किल अंतरराष्ट्रीय विंडो अभियान

उरुग्वे के खिलाफ हार के साथ भारत का यह इंटरनेशनल विंडो अभियान भी समाप्त हुआ। भारत ने शुरुआत में पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था, जबकि इसके बाद ब्राजील से 0-4 और उरूग्वे से 1-6 की हार मिली तीन मुकाबले में भारत ने दो गोल किए और 11 गोल गंवाए।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment