---Advertisement---

PAK Vs SL: साहिबजादा फरहान की तूफानी पारी से पाकिस्तान की जीत

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को खेले गए पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए जब आप में पाकिस्तान ने 18.5 ओवर 6 विकेट खोकर 187 रन बना लिए। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

लाहिरू उदार ने खेली शानदार पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआत ओवरों में विकेट गंवाए, जिससे बल्लेबाज़ी पर दबाव बढ़ गया। हालांकि, सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदार ने एक छोर संभालते हुए शानदार पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों पर 91 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उदारा की बल्लेबाजी ने श्रीलंका को शुरुआती झटकों से उबरने में मदद की।

मध्यक्रम में कामिंदु मेंडिस ने 23 रन और दासुन शनाका ने 18 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद श्रीलंका के टीम बड़े स्कोर तक पहुंचाने के लिए उदारा पर काफी हद तक निर्भर रही। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज नसीम शाह ने तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी को झटका दिया, जबकि मोहम्मद इमरान ने दो विकेट हासिल किए। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 182 रन बनाए।

साहिबजादा फरहान और माज़ सदाकत ने बदला मैच

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी पाकिस्तान की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। कप्तान साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। फखर जमान ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए उनके आउट होने के बाद फरहान को माज़ सदाकत का साथ मिला और दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

फरहान ने 53 गेंदों पर 89 रन के शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे दूसरी ओर माज़ सदाकत ने 29 गेंदों पर 50 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी हुई जिसने पाकिस्तान की जीत की राह आसान कर दी।

आखिरी ओवरों में पाकिस्तान ने पूरी की जीत

फरहान और सदाकत के आउट होने के बाद पाकिस्तान को कुछ विकेट गंवाने पड़े, लेकिन जब तक टीम जीत के काफी करीब पहुंच चुकी थी। ख्वाजा मोहम्मद नफे ने नाबाद 12 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की। पाकिस्तान ने 18.3 ओवर में 187 रन बना कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस मुकाबले में साहिबजादा फरहान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान के लिए यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण रही, क्योंकि फरहान ने T20 इंटरनेशनल में द्विपक्षीय सीरीज के कप्तान के रूप में अपने पहले मुकाबले में प्रभावशाली पारी खेली। अब दोनों टीम सीरीज के दूसरे मुकाबले में 11 अक्टूबर को रावलपिंडी में आमने-सामने होगी। पाकिस्तान के नजरे अपनी बढ़त मजबूत करने पर होगी और श्रीलंका वापसी कर सीरीज बराबर करना चाहेगा।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment