---Advertisement---

Barcelona की शानदार जीत, Getafe को 3-0 से हराकर लगातार आठवीं बार दर्ज की जीत

स्पेनिश फुटबॉल लीग La Liga में FC Barcelona ने Getafe CF को 3-0 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। 10 अक्टूबर 2026 को Spotify Camp Nou में खेले गए इस मुकाबले में Barcelona के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम ने पहले हाफ में दो गोल करके मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली, जबकि दूसरे हाफ में जीत के साथ Barcelona ने लीग सीजन की लगातार आठवीं जीत दर्ज की और 2013-14 में बनाये गए अपने क्लब रिकॉर्ड की बराबरी की।

Anthony Gordon ने शुरुआती मिनटों में दिलाई बढ़त

Barcelona ने मैच की शुरुआत से ही Getafe पर दबाव बनाया मुकाबले के दूसरे मिनट में Anthony Gordon ने शानदार व्यक्तिगत प्रयास करते हुए गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचाया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। Gordon ने दो रक्षकों को छकाने के बाद शाॅट लगाया, जो Gatefe के खिलाड़ी Mario Martin से टकराकर गोल में चला गया। Barcelona के लिए यह Anthony Gordon का पहला गोल था। उनके इस शुरुआती गोल ने टीम को आत्मविश्वास दिया और Getafe को शुरुआती मिनटों से ही रक्षात्मक खेल खेलने पर मजबूर कर दिया।

Gabriel Jesus ने बढ़त को किया दोगुना

पहला गोल करने के बाद Barcelona ने आक्रामक जारी रखा और लगातार मौके बनाए। मच के 30वें मिनट के आसपास Gabriel Jesus ने टीम के लिए दूसरा गोल दागा। Getafe के डिफेंस में हुई गलती का फायदा उठाकर Jesus ने गेंद पर कब्जा किया और शानदार फिनिश के साथ उसे गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। Barcelona के लिए यह उनका पहला शुरुआती एकादश में शामिल होने वाला मुकाबला था जिसमें उन्होंने गोल करके अपने उपयोगिता साबित की पहले हाफ के अंत तक Barcelona ने 2-0 की बढ़त बना ली थी जबकि, Gatafe की टीम गोल करने के लिए संघर्ष करती नजर आई।

Lamine Yamal के पास पर Jules Kounde का गोल

दूसरे हाफ में Getafe ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन Barcelona ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। मैच के 73वें मिनट में Lamine Yamal ने शानदार क्रॉस दिया, जिस पर Jules Kounde ने नजदीक से गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया। इस गोल के बाद Barcelona की जीत लगभग तय हो गई। Kounde का यह गोल मुकाबले का तीसरा और आखिरी गोल रहा। वहीं, Lamine Yamal ने अपनी रचनात्मकता और बेहतरीन पासिंग से टीम के आक्रामक को मजबूती दी।

लगातार आठवीं जीत के साथ Barcelona ने बनाया रिकॉड

Getafe के खिलाफ Barcelona ने La Liga सीजन की शुरुआत में लगातार आठ मुकाबले जीतने के अपने क्लब रिकॉर्ड की बराबरी कर ली इसमें पहले टीम ने 2013-14 के सीजन में भी लगातार आठ जीत के साथ ऐसी शुरुआत की थी इस परिणाम ने Hansi Flick की टीम को खिताब की दौड़ में मजबूत स्थिति में बनाए रखा। अब Barcelona की नजर अपने अगले मुकाबले पर होगी जहां टीम इससे जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी दूसरी और Getafe को अपनी गलतियों से सीख लेकर आगामी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment