---Advertisement---

Allahabad University में PhD करने का बड़ा मौका, 959 सीटों पर शुरू हुआ आवेदन; 45 विषयों में कर सकते हैं दावेदारी

Allahabad University ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए PhD प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हुई है और अभ्यर्थी 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश 45 विषयों में उपलब्ध सीटों के लिए होगा। PhD मे एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों को जल्द ही आवेदन देना होगा।

2 सितंबर से शुरू हुआ आवेदन

Allahabad University ने PhD Admission 2026-27 के लिए आधिकारिक पोर्टल पर सूचना जारी कर दी है। आवेदन की शुरुआत 2 सितंबर से हुई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। विश्वविद्यालय ने PhD प्रवेश के लिए अलग आधिकारिक पेज और हेल्पलाइन भी जारी की है। इस बार प्रवेश प्रक्रिया मे अलग-अलग विषयों में शोध करने का मौका दिया जा रहा है, जिसमें 45 विषयों में PhD के लिए सीटें हैं।

आवेदन के लिए 25 सितंबर तक है मौका

Allahabad University में अभ्यर्थी PhD प्रवेश के लिए 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अंतिम दिनों का इंतजार करने के बजाय समय रहते फॉर्म भरना बेहतर रहेगा। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि अगर कोई अभ्यर्थी एक से ज्यादा विषयों में आवेदन करना चाहता है तो उसे हर विषय के लिए अलग आवेदन और शुल्क देना होगा। यानी एक ही आवेदन से कई विषयों में दावेदारी नहीं की जा सकेगी।

NET स्कोर के आधार पर मिलेगा मौका

Allahabad University : PhD प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के PhD अध्यादेश और UGC के PhD से जुड़े नियमों के अनुसार संचालित की जा रही है। पात्रता के लिए संबंधित विषय में मान्य NET और अन्य निर्धारित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के स्कोर को नियमों के अनुसार स्वीकार किया जाएगा।अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपने विषय की पात्रता और संबंधित प्रवेश नियम जरूर देख लेने चाहिए, क्योंकि अलग-अलग विषयों में शैक्षणिक योग्यता और उपलब्ध सीटों की स्थिति अलग हो सकती है।

आरक्षण का भी रखा गया है ध्यान

श्रेणीआरक्षण
SC (अनुसूचित जाति)15%
ST (अनुसूचित जनजाति)7.5%
OBC-NCL27%
EWS10%
दिव्यांग (PwD)5% तक

अभ्यर्थी यहां देखें पूरी जानकारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने PhD Admission 2026-27 के लिए अपनी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक, PhD Admission Brochure और प्रेस नोट उपलब्ध कराया है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी इन दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें और अपने विषय से जुड़ी पात्रता, सीट और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Allahabad University में PhD करने का बड़ा मौका, 959 सीटों पर शुरू हुआ आवेदन; 45 विषयों में कर सकते हैं दावेदारी”

Leave a Comment