UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: प्रो. अश्वजीत चौधरी बने सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के कोऑर्डिनेटर

---Advertisement---

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। प्रो.अश्वजीत चौधरी को सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज (centre for media studies) के कोऑर्डिनेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रो. अश्वजीत चौधरी वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद के डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन के प्रमुख है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उनका नाम विभागाध्यक्ष के रूप में नाम दर्ज है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़ा है मीडिया स्टडीज का सेंटर

सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (IPS), यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद, प्रयागराज से जुड़ा है। यह संस्थान विद्यार्थियों को मीडिया और मास कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण देने की दिशा में काम करता है। ऐसे में सेंटर के कोऑर्डिनेट के तौर पर प्रो. चौधरी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रो. अश्वजीत चौधरी की अकादमिक भूमिका

प्रो. अश्वजीत चौधरी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में लंबे समय से अकादमिक क्षेत्र से जुड़े रहे है। विश्वविद्यालय के अधिकारिक रिकॉर्ड में उन्हें journalisam and mass communication department का head बताया गया है। विभाग की वेबसाइट के अनुसार यहां पत्रकारिता और मीडिया के विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल ट्रेनिंग, मीडिया प्रोडक्शन, फोटोग्राफी, प्रिंट प्रोडक्शन और अन्य व्यवहारिक गतिविधियों से जोड़ा जाता है।

मीडिया शिक्षा में व्याहारिक परीक्षण पर जोर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता विभाग की आधिकारिक जानकारी के अनुसार यहां स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर एवं मीडिया लैब और एडिटिंग लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। विद्यार्थियों को वीडियो प्रोडक्शन,प्रिंट प्रोडक्शन, इंटर्नशीप और प्रोजेक्ट के जरिए व्यावहारिक अनुभव भी दिया जाता है।

पत्रकारिता विभाग और मीडिया सेंटर दोनों से जुड़ा अनुभव

प्रो. अश्वजीत चौधरी के पास पत्रकारिता एवं जनसंचार शिक्षा से जुड़ा अकादमिक अनुभव है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उनका विभागाध्यक्ष के रूप में उल्लेख है। और विभाग की गतिविधियों में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका भी दिखाई देती हैं। ऐसे में उन्हें कोऑर्डिनेटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment