PM विश्वकर्मा योजना : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक लाभार्थी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मिले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने उन्हें सरकार द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त हुआ । सरकार उन्हें 1 लाख रुपये की मदद की जिससे उनका कारोबार वापस से बेहतर हो गया और आज वो इस योजना से खुश है और सरकार को धन्यवाद दे रही है
1 लाख का लोन और 15,000 रुपये की टूलकिट मिली
लाभार्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद उन्हें ₹1 लाख का ऋण स्वीकृत हुआ। इसके साथ ही सरकार की ओर से 15,000 रुपये मूल्य की टूलकिट भी उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके काम को नई गति मिली और व्यवसाय को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिली।
अब पहले से बेहतर चल रहा कारोबार
लाभार्थी के अनुसार, योजना से मिली आर्थिक सहायता के बाद उनका व्यवसाय पहले की तुलना में काफी बेहतर तरीके से प्रोग्रेस कर रहा है। इससे परिवार की आय में भी सुधार हुआ है और आर्थिक परेशानियां काफी हद तक कम हुई हैं।
मोदी सरकार का जताया आभार
लाभार्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना उनके जैसे पारंपरिक कारीगरों के लिए काफी उपयोगी साबित हुई है। उन्होंने योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।













